🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश और राजस्थान होंगे 'सुजलाम्-सुफलाम्': प्रधानमंत्री मोदी

👤
prativad
👁 5343 व्यूज
📍 भोपाल
पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश और राजस्थान होंगे 'सुजलाम्-सुफलाम्': प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री की उपस्थिति में ऐतिहासिक अनुबंध पर हस्ताक्षर, विकास के नए द्वार खुलेंगे

17 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना मध्यप्रदेश और राजस्थान को "सुजलाम्-सुफलाम्" बनाएगी। जयपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में मध्यप्रदेश, राजस्थान और केंद्र सरकार के बीच त्रिपक्षीय अनुबंध सहमति पत्र (एमओए) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सामान्य अनुबंध नहीं है, बल्कि आने वाले कई दशकों तक इसे याद रखा जाएगा।


पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेश और राजस्थान, जल संसाधन विकास, सिंचाई और पेयजल सुविधा, त्रिपक्षीय अनुबंध सहमति पत्र (एमओए), नदियों को जोड़ने का विजन, अटल बिहारी वाजपेयी, विकास के नए द्वार, चंबल नदी, मालवा क्षेत्र, जल संरक्षण, 72 हजार करोड़ परियोजना, 90 प्रतिशत केंद्रांश, पश्चिमी मध्यप्रदेश, 3217 ग्राम लाभान्वित, 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई, 40 लाख आबादी पेयजल, बांध और बैराज निर्माण, जल शक्ति अभियान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सुजलाम्-सुफलाम् योजना, mp news
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पीकेसी नदी जोड़ो परियोजना के एमओए (अनुबंध पत्र) का आदान-प्रदान किया।


अटलजी का सपना साकार: नदियों को जोड़ने का विजन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने नदियों को जोड़ने का विजन रखा था, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस योजना को उलझाए रखा। हमारी सरकार संवाद और सहयोग की नीति पर कार्य कर रही है, जिसका परिणाम है कि यह ऐतिहासिक परियोजना आज मूर्त रूप ले रही है।

परियोजना का लाभ:
चंबल, पार्वती और कालीसिंध नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा।
इससे मध्यप्रदेश और राजस्थान में सिंचाई और पेयजल की समस्या दूर होगी।
बाढ़ और सूखे जैसी समस्याओं का समाधान संभव होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण हमारा कर्तव्य है। उन्होंने "रैन वाटर हार्वेस्टिंग" अभियान और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि धरती मां की प्यास बुझाई जा सके और जल संसाधनों का संरक्षण किया जा सके।

विकास की अद्भुत सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना 20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद साकार हो रही है। उन्होंने इसे "आधुनिक युग के भागीरथ" के प्रयासों का परिणाम बताया।

परियोजना का वित्तीय ढांचा
मुख्यमंत्री ने बताया कि 72 हजार करोड़ की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना में:
90% राशि केंद्र सरकार वहन करेगी।
10% राशि राज्य सरकारें खर्च करेंगी।
मध्यप्रदेश का हिस्सा 35 हजार करोड़ और राजस्थान का हिस्सा 37 हजार करोड़ होगा।
"परियोजना से मिलेगा व्यापक लाभ"
जल भराव क्षमता: 1908.83 घन मीटर।
पेयजल और उद्योगों के लिए आरक्षित जल: 172 मिलियन घन मीटर।
21 बांध/बैराज का निर्माण होगा।
सिंचाई क्षेत्र: 6.13 लाख हेक्टेयर भूमि (मालवा और चंबल क्षेत्र)।
3217 गांवों को लाभ मिलेगा।
40 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

पश्चिमी मध्यप्रदेश को होगा सीधा लाभ
परियोजना से श्योपुर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, उज्जैन, इंदौर, धार, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश के जिलों को सिंचाई और पेयजल की पर्याप्त सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 60 वर्ष पुरानी चंबल दाईं मुख्य नहर के आधुनिकीकरण से भिंड, मुरैना और श्योपुर के किसानों को उनकी मांग के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
Tags :