🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन: नल जल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप

👤
prativad
👁 1535 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन: नल जल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप
19 दिसंबर 2024। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायकों ने केंद्र सरकार की 'जल जीवन मिशन' योजना में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक विधायक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास नारेबाजी करते हुए एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी विधायकों ने "पानी के नल" लेकर योजना में अनियमितताओं का प्रतीकात्मक विरोध किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने नल जल योजना की 40% से अधिक राशि का दुरुपयोग किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, "यह योजना हर घर में पेयजल पहुंचाने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के कारण यह विफल हो गई। भाजपा नेताओं और अधिकारियों के गठजोड़ ने इस योजना के धन का दुरुपयोग किया।"

अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का आक्रोश
कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब अंबेडकर पर दिए गए बयान का विरोध किया। विधायकों ने इसे अंबेडकर का अपमान बताते हुए शाह से माफी की मांग की। विरोध के दौरान कांग्रेस सदस्यों ने अंबेडकर की तस्वीरें हाथों में लेकर नारे लगाए।



सदन में वाकआउट
दोपहर बाद सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस ने संसद में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कथित धक्का-मुक्की और राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों पर चर्चा की मांग की। अध्यक्ष द्वारा इनकार किए जाने पर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया।



जन विश्वास बिल पर असहमति
विधानसभा में पेश जन विश्वास बिल पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। उमंग सिंघार ने कहा कि बिल में कई विसंगतियां हैं और इसे प्रवर समिति को भेजा जाना चाहिए। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने इसे जल्दबाजी में लाया गया और संविधान के खिलाफ बताया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों का यह विरोध प्रदर्शन भाजपा सरकार पर दबाव बनाने और योजनाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर था। जल जीवन मिशन और अन्य मुद्दों पर कांग्रेस के आरोपों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।
Tags :