🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

100 करोड़ में भी सास नहीं बनूंगी: अमीषा पटेल

👤
prativad
👁 4247 व्यूज
📍 भोपाल
100 करोड़ में भी सास नहीं बनूंगी: अमीषा पटेल
21 दिसंबर 2024। बॉलीवुड की ग्लैमरस और बेबाक अदाकारा अमीषा पटेल ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 'गदर 2' में सकीना का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाली अमीषा ने साफ कह दिया है कि चाहे उन्हें 100 करोड़ रुपये भी मिलें, तब भी वह स्क्रीन पर सास का किरदार नहीं निभाएंगी।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में सुझाव दिया कि अमीषा को अब उम्रदराज किरदार निभाने चाहिए। उन्होंने नरगिस दत्त का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने 'मदर इंडिया' में कम उम्र में मां का किरदार निभाया था। लेकिन अमीषा ने इस पर ऐसा जवाब दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

अमीषा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा, "सकीना सिर्फ जीते की मां है, जैसा कि 'गदर 1' में थी। वह तारा सिंह की पत्नी है और सास बनने का सवाल ही नहीं उठता। और यह मैं 100 करोड़ रुपये मिलने पर भी नहीं करूंगी!"



उन्होंने आगे लिखा, "प्रिय अनिल जी, यह एक फिल्म है, कोई असली परिवार नहीं। मुझे तय करने का पूरा हक है कि मैं क्या करना चाहती हूं। गदर ब्रांड हमेशा तारा, सकीना और उनके बेटे के इर्द-गिर्द ही रहेगा।"

अमीषा ने यह भी साफ किया कि दर्शक उन्हें और सनी देओल को सास-ससुर के किरदार में नहीं देखना चाहते। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "फैंस तारा को हीरो और सुपरहीरो के रूप में देखना पसंद करते हैं। सास-ससुर का टैग हमारे लिए नहीं है।"

इस बयान के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग अमीषा के आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि यह अनिल शर्मा के सुझाव को ठुकराने का एक तीखा तरीका था।

लेकिन एक बात तो साफ है—अमीषा पटेल सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी 'सुपर साकीना' बनकर हर किसी को जवाब देने में माहिर हैं।
Tags :