🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विज्ञान और नवाचार का उत्सव: 11वां भोपाल विज्ञान मेला 2024

👤
prativad
👁 2289 व्यूज
📍 भोपाल
विज्ञान और नवाचार का उत्सव: 11वां भोपाल विज्ञान मेला 2024
22 दिसंबर 2024। विज्ञान भारती मध्य भारत प्रांत और मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 2012 से प्रतिवर्ष भोपाल विज्ञान मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्थानीय, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और वैश्विक प्रगति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह आयोजन छात्रों, शिक्षकों, अधिकारियों, किसानों, कारीगरों, उद्यमियों और आम जनता को आकर्षित करता है और उन्हें संवाद व विचार-विमर्श के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

भोपाल विज्ञान मेला (बीवीएम) आत्मनिर्भर भारत अभियान के उद्देश्यों को साकार करने में सहायक है और स्वतंत्र भारत की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है। इस वर्ष बीवीएम-2024 का केंद्रीय विषय है "विकसित भारत 2047 का आधार: विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार।"

11वां भोपाल विज्ञान मेला (बीवीएम-2024)
इस वर्ष यह मेला 27 से 30 दिसंबर 2024 तक भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होगा। मेले में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की वर्तमान प्रगति, ग्रामीण प्रौद्योगिकी, विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों के संवाद, उद्घाटन सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कई आकर्षण होंगे। इसके अलावा, विभिन्न विषयों पर आधारित पविलियन्स भी होंगे, जैसे:

क्रिएटिव लर्निंग सेंटर
प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी
हस्तशिल्प और औषधीय पौधों के पविलियन
कृषि-प्रौद्योगिकी पविलियन
प्रमुख वैज्ञानिकों की जीवनी पर आधारित पविलियन
सरकारी योजनाओं पर आधारित पविलियन

प्रमुख आकर्षण:
नवाचार संगम: महाविद्यालय और विद्यालय के छात्रों के लिए इनोवेटिव मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन। इसमें भोपाल और अन्य जिलों से 300 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 150 मॉडल शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
विद्यार्थी-वैज्ञानिक संवाद सत्र: तीन दिवसीय संवाद सत्र में छात्रों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद होगा।
शिक्षक कार्यशाला: विज्ञान शिक्षकों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन, जिसमें विज्ञान को रुचिकर बनाने के लिए नई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भारतीय ज्ञान परंपरा सत्र: शोधार्थियों और वैज्ञानिकों के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित विशेष सत्र।
महाप्रदर्शन: इसरो, डीआरडीओ, बीएचईएल, एनटीपीसी, ब्रह्मोस जैसी संस्थाओं द्वारा उनके नवाचारों और तकनीकी खोजों का प्रदर्शन।
मंडप प्रदर्शन: खेल-खेल में विज्ञान सीखने, हस्तशिल्प, औषधीय पौधों, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, और कृषि तकनीक पर आधारित मंडप।
Tags :