🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सुशासन कार्यक्रम के दौरान होंगे बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास

👤
वेब डेस्क
👁 17818 व्यूज
📍 भोपाल
सुशासन कार्यक्रम के दौरान होंगे बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास
4 नवम्बर 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी दिसम्बर माह में सुशासन, विकास, जनकल्याण और सुरक्षा पर केन्द्रित

एक विशिष्ट कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलायेंगे। इस कार्यक्रम के एक घटक के रुप में बड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन/शिलान्यास की कार्यवाही भी की जायेगी।



मुख्यमंत्री सचिवालय ने सभी विभागों के प्रमुखों को नोटशीट भेजकर कहा है कि वे ऐसे बड़े कार्यों जिनका उद्घाटन/शिलान्यास दिसम्बर माह में किया जा सकता हो, की जानकारी निश्चित प्रारुप में इस कार्यालय को भेजें।



इस संबंध में जानकारी देने के लिये एक प्रारुप भी सभी विभागों को भेजा गया है। इसमें पहले हिस्से में शिलान्यास एवं लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों की सूची, शिलान्यास की जानकारी, विभाग का नाम एवं जिले का नाम देना होगा जबकि दूसरे हिस्से में कार्य का नाम, कार्य का स्थान-तहसील-विधानसभा क्षेत्र, कार्य की लागत राशि लाख रुपये में तथा रिमार्क देना होगा। अंत में यह जानकारी भेजने वाले अधिकारी का हस्ताक्षर सहित नाम व पदनाम होगा।



इनका कहना है :

"सीएम आफिस से आये निर्देश के तहत पेंच और दमोह-सागर की पंचम नगर योजना में प्रथम प्रवाह यानी सिंचाई हेतु नहरों में पहली बार योजना के तहत पानी छोडऩा एवं कुंडलिया जिला राजगढ़ की परियोजना के शिलान्यास हेतु जानकारी तैयार की गई है जिसे भेजा जायेगा।"

- एमजी चौबे प्रमुख अभियंता जल संसाधन











- डॉ नवीन जोशी
Tags :