🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

कोहेनूर भारत का, फिर एक बार और गया -डॉ यादव

👤
prativad
👁 272 व्यूज
📍 भोपाल
कोहेनूर भारत का, फिर एक बार और गया -डॉ यादव
कविता के माध्यम से डॉ मनमोहन सिंह जी दी श्रद्धांजलि

भोपाल। सोशल एक्टिविस्ट डॉ महेश यादव (अमन गाँधी) ने देश के गौरव पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर ग़हरा दुख व्यक्त करते हुए हृदय सें श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह के सम्मान में कुछ पंक्तियों के माध्यम सें याद कर नमन किया
डॉ. महेश यादव द्वारा लिखित पंक्तियाँ निम्न हैं

कोहेनूर भारत का, फिर एक बार और गया
धरती का सितारा था, आसमां की ओर गया

हर दिल में बसे, हर मन में बसे
सिंहो के सिंह थे मनमोहन
शिक्षा ज्ञान का गहना पहने
आदर सम्मान का पाया धन

देश के हाकिम बनते ही
मुद्रा संकट की दूर किया
ख़ामोशी की चादर ओड़े
देश का नाम बुलंद किया

रोटी, शिक्षा, सूचना के
दिए क़ानूनी अधिकार
जन जन को आधार देकर
किया देश पर उपकार

दुनियां के सिरमौर देश भी
आपके सम्मान में झुकते थे
आपकी ज्ञान की बातों को सब
बड़े ध्यान लगाकर सुनते थे

परमाणु करार के सुरक्षा काबच सें
देश को शक्तिमान बना गये
दुश्मनों के बढ़ते कदन पर
बारूदो की राह बिछा गये

आपके जैसी अद्भुत हस्ती
लौटकर फिर कब आएगी
आपके स्वर्ग जाने से
हमें याद बड़ी सताएगी

कोहेनूर भारत का, फिर एक बार और गया
धरती का सितारा था, आसमां की ओर गया

विन्रम श्रद्धांजलि
डॉ. महेश यादव (अमन गाँधी)
सोशल एक्टिविस्ट
Tags :