🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सरकार ने 11 हजार एनजीओ के एफसीआरए पंजीकरण रद्द किये

👤
Digital Desk
👁 18627 व्यूज
📍 Delhi
सरकार ने 11 हजार एनजीओ के एफसीआरए पंजीकरण रद्द किये
4 नवम्बर 2016, केंद्र सरकार ने 11 हजार से अधिक गैर सरकारी संगठनों का एफसीआरए पंजीकरण रद्द कर दिया है। ये एनजीओ जून के अंत तक अपने पंजीकरण का नवीकरण कराने में विफल रहे थे। अब ये एनजीओ विदेश से धन प्राप्त नहीं कर सकेंगे।



केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 11,319 संगठनों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। इन गैर सरकारी संगठनों ने इस साल 30 जून तक विदेशी अनुदान नियंत्रण एक्ट (एफसीआरए) पंजीकरण के नवीकरण का आवेदन नहीं दिया था। लिहाजा उनके पंजीकरण की वैधता एक नवंबर 2016 से समाप्त मानी जाएगी। इस सूची में करीब 50 अनाथालय, सैकड़ों स्कूल और भारतीय सांख्यिकी जैसे समाज के वंचित बच्चों के लिए काम करने वाले कई प्रतिष्ठित एनजीओ शामिल हैं।
Tags :