🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकार को दिया 6 हफ्ते का समय, यूनियन कार्बाइड के कचरे का निपटारा चुनौतीपूर्ण

👤
prativad
👁 3769 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकार को दिया 6 हफ्ते का समय, यूनियन कार्बाइड के कचरे का निपटारा चुनौतीपूर्ण
6 जनवरी 2024। भोपाल गैस त्रासदी के बाद यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को नष्ट करने के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को 6 हफ्ते का समय दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फैसले के लिए हाई कोर्ट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "हम हाई कोर्ट के परामर्श के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे। सभी पक्षों को अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए।"

याचिका पर हाई कोर्ट की सुनवाई
सोमवार को जबलपुर हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। राज्य सरकार ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि जनता का भरोसा जीतने के बाद 6 सप्ताह के भीतर कचरे का निपटारा किया जाएगा। कोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए सरकार को 6 हफ्ते का समय दिया।

पीथमपुर में कचरा जलाने का मुद्दा
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने को लेकर विरोध जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने हाई कोर्ट के निर्देश पर ही कचरे को पीथमपुर शिफ्ट किया था। लेकिन जन भावनाओं और सभी पक्षों को सुनना भी जरूरी है। हाई कोर्ट ने इस बात को समझा और सभी पक्षों को सुनने के लिए समय दिया है।"



सीएम मोहन यादव का बयान
सीएम यादव ने कहा, "हमने जो बातें कोर्ट में रखी हैं, वे सरकार की मंशा को साफ करती हैं। हमारी आस्था और विश्वास न्यायालय में है। सभी पक्ष न्यायालय के सामने अपनी बात रखें। हमें विश्वास है कि फैसला सबकी अपेक्षाओं के अनुरूप होगा।"

हाई कोर्ट का निर्देश
हाई कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को 12 कंटेनरों से फैक्ट्री के स्टोर में खाली किया जाए। साथ ही, पीथमपुर में उठ रहे विरोध को शांत करने और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उचित कदम उठाए जाएं।

यह मामला 40 साल पुराने सबसे जटिल मुद्दों में से एक है, जिसे सुलझाने के लिए सरकार के पास अब 6 हफ्तों का समय है।
Tags :