🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

1.63 लाख लाड़ली बहनों का नाम कटेगा, मोहन सरकार ने किया फैसला

👤
prativad
👁 2636 व्यूज
📍 भोपाल
1.63 लाख लाड़ली बहनों का नाम कटेगा, मोहन सरकार ने किया फैसला
9 जनवरी 2025। मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1 लाख 63 हजार महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा रहा है। इन महिलाओं को अब हर महीने मिलने वाली ₹1250 की किस्त बंद कर दी जाएगी और इसके बदले उन्हें केवल ₹600 महीना ही मिलेगा।

यह निर्णय उन महिलाओं पर लागू होगा, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन महिलाओं को योजना के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।

सरकार का तर्क: वृद्धावस्था पेंशन का लाभ
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले की गई थी। इस योजना के तहत पहली किस्त 10 जून 2023 को लाभार्थियों के खाते में डाली गई थी।

योजना की पात्रता शर्तों के अनुसार, लाभार्थी महिलाओं का जन्म 1 जनवरी 1963 से पहले और 1 जनवरी 2000 के बाद नहीं होना चाहिए। सरकार ने तर्क दिया है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को पहले से ही वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत ₹600 प्रति माह दिए जा रहे हैं। ऐसे में इन महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ देना उचित नहीं है।

विधानसभा में सरकार ने स्पष्ट किया रुख
हाल ही में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार ने स्पष्ट किया कि लाड़ली बहना योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को शामिल करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार ने यह भी कहा कि योजना में नए नाम जोड़ने या पात्रता आयु सीमा बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

लाड़ली बहनों की संख्या में लगातार कमी
योजना की शुरुआत के समय 1 करोड़ 31 लाख 35 हजार 985 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 2 लाख 18 हजार आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए। इसके बाद लाभार्थियों की संख्या घटकर 1 करोड़ 29 लाख 5 हजार 457 हो गई।

अब 1 लाख 63 हजार और नाम हटने के बाद यह संख्या करीब 1 करोड़ 26 लाख पर आ जाएगी। यानी योजना शुरू होने के बाद से अब तक कुल 3 लाख लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं।

सरकार का रुख और जनता की प्रतिक्रिया
इस निर्णय पर कई महिलाएं और सामाजिक संगठनों ने नाराजगी जताई है। वहीं, सरकार का कहना है कि यह कदम योजना की पात्रता शर्तों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

लाड़ली बहना योजना को लेकर जारी यह बदलाव आने वाले समय में कितनी बहनों को प्रभावित करेगा, यह देखने वाली बात होगी।
Tags :