🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी
🗺️ खेल ● BREAKING

महिला हॉकी: चीन को हराकर भारत ने रचा इतिहास

👤
Digital Desk
👁 24659 व्यूज
📍 New Delhi
महिला हॉकी: चीन को हराकर भारत ने रचा इतिहास
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। चीन को हराते हुए भारतीय टीम ने आज जीत दर्ज की।



दीपिका की निर्णायक गोल की बदौलत भारतीय महिला टीम को मिली जीत-



दीपिका ठाकुर के आखिरी मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक फाइनल में चीन को 2-1 से पराजित करके पहली बार महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब जीता है।



चीन के हाथों आखिरी लीग मैच में मिली हार का बदला किया चुकता-



इस जीत से भारत ने चीन के हाथों कल आखिरी लीग मैच में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। महिला टीम से पहले पुरूष टीम ने क्वांटन में पाकिस्तान को हराकर पुरूष वर्ग में यह महाद्वीपीय खिताब जीता था।



भारत की तरफ से दीप ग्रेस एक्का (13वें मिनट) में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को यादगार जीत दिलायी। चीन को क्षोंग मेंगलिंग ने 44वें मिनट में बराबरी दिलायी थी।



2013 में जापान के बाद उप विजेता रहा था भारत-



भारत इससे पहले महिला एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी में 2013 में जापान के बाद उप विजेता रहा था जबकि 2010 में पहले टूर्नामेंट में उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।
Tags :