🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भगवान श्रीराम पर आधारित गीत के लिए मनाली की डोलमा ठाकुर का चयन

👤
prativad
👁 51 व्यूज
📍 भोपाल
भगवान श्रीराम पर आधारित गीत के लिए मनाली की डोलमा ठाकुर का चयन
16 जनवरी 2025। कुल्लू मनाली की प्रसिद्ध मॉडल डोलमा ठाकुर को भगवान श्रीराम पर आधारित एक खूबसूरत गीत के वीडियो शूट के लिए चुना गया है।

यह गीत, "श्री राम हमारे आ गए," अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शंस द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। इसे श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को अमन गांधी मोशन पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर ऑडियो के रूप में जारी किया गया था। अब इस गीत का वीडियो शूट भोपाल में किया जाएगा, जिसमें डोलमा ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

गीत को भक्ति, श्रद्धा और आस्था के साथ लिखा गया है। इसके लेखक और निर्देशक डॉ. महेश यादव (अमन गांधी) हैं। गीत को बॉलीवुड सिंगर मोहम्मद सलामत और सुश्री निकिता राय ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार दीपक गुप्ता ने तैयार किया है।

डोलमा ठाकुर देश की जानी-मानी मॉडल हैं। उन्होंने मिस हिमालय 2015 और मिस ग्लोरी ऑफ अर्थ 2018 सहित कई खिताब अपने नाम किए हैं।

यह वीडियो निश्चित रूप से भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति और आस्था को दर्शकों तक पहुंचाने का एक अद्भुत माध्यम बनेगा।
Tags :