🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भोपाल के 'परी बाजार' में विंटेज फैशन शो ने दर्शकों का दिल जीता

👤
prativad
👁 1973 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल के 'परी बाजार' में विंटेज फैशन शो ने दर्शकों का दिल जीता
18 जनवरी 2025। गौहर महल में शुक्रवार को आयोजित विंटेज फैशन शो ने भोपालवासियों को पुराने दौर की शाही झलकियों से रूबरू कराया। इस विशेष शो में मॉडल्स ने प्रिंसेस डायना और भोपाल की बेगमों के परिधानों से प्रेरित ड्रेस पहनकर रैंप वॉक किया।

फैशन डिजाइनर ताजवर खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस शो में 24 मॉडल्स ने तीन राउंड में भारतीय परंपरा और कला का प्रदर्शन किया। पहले दो राउंड विंटेज फैशन को समर्पित थे, जहां मॉडल्स ने इंडो-वेस्टर्न परिधानों के साथ रैंप पर जलवा बिखेरा।

तीसरे राउंड में गोंड कला की झलक देखने को मिली। मॉडल्स ने गोंड कला से प्रेरित आभूषणों को पहनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यूड ग्लैम मेकअप ने उनके लुक को और निखारा।

डिजाइनर ताजवर खान ने बताया, "मॉडल्स ने इस शो के लिए पिछले एक महीने तक कड़ी मेहनत की।" उन्होंने यह भी बताया कि शो की खासियत लाइव बैंड की मधुर धुनों पर आयोजित होना रही।


भोपाल की बेगमों के परिधान, भोपालवासियों को पुराने दौर, गौहर महल, भारतीय परंपरा और कला का प्रदर्शन, गोंड कला, फैशन शो, विंटेज फैशन शो
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने परी बाजार हेरिटेज फेस्टिवल की थीम गोंडी चित्रकला पर तैयार करने वाली पद्मश्री श्रीमती दुर्गाबाई को सम्मानित किया।


भोपाल की समृद्ध कला और संस्कृति पर चर्चा की गई
शाम को भविष्य की कल्पना सत्र में प्रो. सविता राजे, इतिहासकार पूजा सक्सेना, वास्तुकार प्रेरणा कोठारी और इतिहासकार सिकंदर ने भोपाल की संस्कृति पर अपने विचार साझा किए। सत्र का संचालन इंटीरियर डिजाइनर रवीशा मर्चेंट ने किया। सत्र में पूजा सक्सेना ने कहा- आज हम जिस परिसर में बैठे हैं, उसमें प्रदेश की गोंड कला की झलक भी दिखती है। गौहर महल के मेहराब गोंड कला से प्रभावित हैं। गोंड शासन के दौरान जब वल्लभाचार्य जी यहां आए तो उन्होंने कृष्ण मंदिर पर काफी काम किया। यही वजह है कि पुराने भोपाल के कृष्ण मंदिरों में हमें गोंड कला देखने को मिलती है। प्रो. सविता राजे ने कहा- जब हम भोपाल की बात करते हैं तो यह जरूरी है कि हम इसकी संस्कृति और भोपालीपन को बचाए रखें। यहां का जल प्रबंधन हमारी विरासत है।

फैशन शो के साथ, आत्मजा बैंड की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। रूपाली चटर्जी के निर्देशन में महिला बैंड ने 'मेरे साहिबा मैं तेरी हो मुंकिया...' जैसे गीत प्रस्तुत किए।

इसके अलावा, 'भविष्य की कल्पना' विषय पर चर्चा सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें प्रोफेसर सविता राजे, इतिहासकार पूजा सक्सेना और प्रेरणा कोठारी ने विचार साझा किए।
Tags :