🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भोपाल देश का पहला स्मार्ट शहर होगा

👤
Admin
👁 18809 व्यूज
📍 1
भोपाल देश का पहला स्मार्ट शहर होगा
प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट कार्यशाला में



भोपाल शनिवार, जून 25 2016। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि भोपाल शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के हरसंभव प्रयास हो रहे हैं। भोपाल देश का पहला स्मार्ट शहर होगा। श्री भार्गव आज होटल नूर-उस-सबा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लांचिंग कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।



मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि एक साल पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शहरों में विकास के नये आयाम रचने के लिये स्मार्ट सिटी की कल्पना की थी। आज भोपाल शहर इस दिशा में आगे बढ़ चला है, विकास की अवधारणा सफल होते दिख रही है। उन्होंने कहा कि भोपाल बेहतर और खूबसूरत शहर है। यह हिन्दुस्तान का पहला स्मार्ट शहर होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के मार्गदर्शन में भोपाल की धरोहर एवं सांस्कृतिक विरासत को सँवारने का कार्य किया गया है, जो अतुलनीय है। आगे चलकर पूरा भोपाल शहर स्मार्ट होगा। इससे पर्यटन की भी अपूर्व संभावनाएँ बढ़ेंगी।



नगरीय विकास राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि भोपाल शहर स्मार्ट बने, इसके लिये सभी की सोच एवं सहयोग सकारात्मक होना चाहिये। उन्होंने कहा कि अभी तो स्मार्ट शहर की शुरूआत है, आगे चलकर प्रदेश के शहरों को स्मार्ट बनाया जायेगा।



महापौर श्री आलोक शर्मा ने कहा कि वे भोपाल शहर को हर क्वालिटी की सुविधा देने के लिये प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि असली काम अब शुरू हुआ है। स्मार्ट सिटी के सपने को आज मूर्तरूप दिया जा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि भोपाल शहर में साइकिल ट्रेक बनाने का भी प्रयास किया जायेगा।



कार्यशाला में मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने स्मार्ट स्ट्रीट पोल्स, सिटी लेवल जीआईएस, भोपाल प्लस (एप), स्मार्ट पब्लिक बाइक शेयरिंग, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और पेन सिटी मॉडल की लांचिंग की।
Tags :