🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में 21 मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे

👤
Digital Desk
👁 17895 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश में 21 मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे
5 नवम्बर 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता को सेवा और सुविधा उपलब्ध करवाने में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। श्री चौहान आज जबलपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री ईश्वरदास रोहाणी की तीसरी पुण्य-तिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शरद जैन उपस्थित थे।



5 नवम्बर 2016, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जबलपुर के विकास के स्व. श्री ईश्वरदास रोहाणी के सपनों को पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्व. श्री रोहाणी के काम, उनका दृष्टिकोण और जन-सेवा की भावना सराहनीय थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में 21 मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही सपना है, जनता की सेवा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जबलपुर को विकास के मामले में भोपाल और इंदौर से पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्ष में इस क्षेत्र के विकास पर 3,900 करोड़ की राशि खर्च की जायेगी।



शोभापुर रेलवे ब्रिज का लोकार्पण



कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 24 करोड़ की लागत से बने शोभापुर रेलवे ओव्हर-ब्रिज का लोकार्पण और 12 करोड़ की लागत से राँझी में बनने वाले ज्ञानोदय विद्यालय का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने दिल में छेद से पीड़ित 153 बच्चों के इलाज के लिये 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किये। कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा 27 वार्ड को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर इन वार्ड के पार्षदों को सम्मानित किया गया।



मुख्यमंत्री श्री चौहान, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह एवं राज्य मंत्री शरद जैन ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tags :