🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

एम्स भोपाल और अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज, विदिशा के बीच कॉर्निया प्रत्यारोपण सहयोग के लिए एमओयू हस्ताक्षर

👤
prativad
👁 1908 व्यूज
📍 भोपाल
एम्स भोपाल और अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज, विदिशा के बीच कॉर्निया प्रत्यारोपण सहयोग के लिए एमओयू हस्ताक्षर
21 जनवरी 2025। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में, एम्स भोपाल और अटल बिहारी वाजपेयी (एबीवी) शासकीय मेडिकल कॉलेज, विदिशा के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग के तहत अब एम्स भोपाल के नेत्र बैंक को एबीवी शासकीय मेडिकल कॉलेज, विदिशा के कॉर्निया रिट्रीवल सेंटर से जोड़ा जाएगा। विदिशा में प्राप्त दान किए गए नेत्रगोलक/कॉर्निया को मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम के तहत प्रत्यारोपण के लिए एम्स भोपाल के नेत्र बैंक में भेजा जाएगा।

इस समझौता ज्ञापन के महत्व को बताते हुए प्रो. सिंह ने कहा, "यह एमओयू कॉर्निया प्रत्यारोपण को प्रोत्साहित करेगा और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। भविष्य में, हम एबीवी मेडिकल कॉलेज के साथ एक व्यापक एमओयू हस्ताक्षर करने का लक्ष्य रखेंगे। यह स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और अंगदान को बढ़ावा देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।"

इस अवसर पर एबीवी शासकीय मेडिकल कॉलेज, विदिशा के डीन, डॉ. मनीष निगम ने कॉलेज के प्रतिनिधि के रूप में एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी पर बोलते हुए, डॉ. निगम ने कहा, "विदिशा के लोग अंगदान को लेकर बहुत सहयोगी और जागरूक हैं। यह सहयोग नेत्रदान को प्रोत्साहित करेगा और जरूरतमंदों को दृष्टि प्रदान करने में मदद करेगा।" इस हस्ताक्षर समारोह में, एम्स भोपाल के नेत्र रोग विभाग की प्रमुख डॉ. भावना शर्मा, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) शशांक पुरवार और अन्य संकाय सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थें।
Tags :