🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

शारदा विहार में 62वीं राष्ट्रीय शालेय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में संपन्न

👤
Digital Desk
👁 18412 व्यूज
📍 Bhopal
शारदा विहार में 62वीं राष्ट्रीय शालेय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में संपन्न
6 नवम्बर 2016, केरवा रोड़ स्थित शारदा विहार विद्यालय में 4 से 6 नवबंर तक चलने वाली 62वीं राष्ट्रीय शालेय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता आज संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 22 प्रदेशों के लगभग 350 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली, मा. श्रीराम आरावकर व उपाध्यक्ष स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आलोक खरे और महासचिव रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली के आतिथ्य निर्देश शर्मा ने खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।



प्रतियागिता में

दिल्ली: 6 गोल्ड, 1 सिल्वर के साथ प्रथम।

गोवा: 1 गोल्ड, 3 सिल्वर के साथ द्वितीय।

केवीएस: 2 सिल्वर और 2 बोनांज द्वितीय

मध्यप्रदेश: 1 गोल्ड और 2 सिल्वर के साथ तृतीय।

छत्तीसगढ़: 4 बोनांज के साथ चतुर्थ

गुजरात: 1 बोनांज के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे।



आज प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए खिलाडिय़ों के विभिन्न प्रकार के राउंड के परिणामों की घोषण की गई।

30 सेंकड स्पीड में दिल्ली के पंकज को गोल्ड, केवीएस के संजय तिवारी को सिल्वर और छत्तीसगढ़ के अखक्षित तमूरकर को बोनंज मिला।

डबल अडंर में गोवा के दूशव मूला को गोल्ड, मध्यप्रदेश के राहुल तोमर को सिल्वर और विद्याभारती के विकास उइके को बोनज मिला।

इंडोररेन्स में मध्यप्रदेश के निय कुमार को गोल्ड, आकाश को सिल्वर और केवीएस के ज्योथिर को बोनंज मिला।



इंडीविजवल फ्री स्टाईल में दिल्ली के विनोद को गोल्ड, बोवा के कुरुथा को सिल्वर और छत्तीसगढ़ के देवाशिष को बोनंज मिला।

स्पीड रिले में दिल्ली के राजकिशोर शरासवत,रवीन्द्र पंकज, माधव, को गोल्ड, विद्या भारती के विकास, नितिन, सुलभ, संजय को सिल्वर और केवीएस के ज्योथिर, जी भारथ, दिवेन को बोनंज मिला।



डबल अंडर रिले में महादेव, पुलकित, विकास, शिवम और संजय तिवारी को गोल्ड, केवीएस के ईडी आमीद, जी भारथ, देवन, देवाशिष को सिल्वर और छत्तीसगढ़ के अखक्षित, मलेश, लखक्षित को बोनाज मिला।



डवल डच स्पीड रिले में दिल्ली के राजकिशोर, सराशवत रवीन्द्र, पंकज, रितविक को गोल्ड, गोवा के पार्थ, कुरुथा,शिरियश, माधव को सिल्वर और विद्या भारती के पुलकित, सुभम और शिभम को बोनांज मिला।



डवल डच फ्री स्टाइल में दिल्ली के रवीन्द्र, आकाश विनोद, पर्थ को गोल्ड और गोवा के कुरुथ,शिरियश और देखशिष को सिल्वर और छत्तीसगढ़ के विश्नुदेव चंदन को बोनांज मिला।



टीम फ्री स्टाईल में दिल्ली के राजकिशोर, आकाश, विनोद, शिवम को गोल्ड और मध्यप्रदेश के विजय, दिवयाशु, राघव, प्रिजापति मंथन को सिल्वर और गुजरात के विजय, अर्जुन और दीपक कोहली को बोनाज मिला।



इस अवसर पर शारदा विहार के प्राचार्य राजेश तिवारी ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर विद्याथियों के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है और आगे भी आयोजित होती रहेगी।
Tags :