🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का टोक्यो, जापान में भारतीय समुदाय द्वारा भव्य स्वागत, टोयोटा के अधिकारियों के साथ मध्य प्रदेश के विकास पर चर्चा

👤
prativad
👁 2597 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का टोक्यो, जापान में भारतीय समुदाय द्वारा भव्य स्वागत, टोयोटा के अधिकारियों के साथ मध्य प्रदेश के विकास पर चर्चा
28 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का टोक्यो, जापान में भारतीय समुदाय द्वारा तिलक लगाकर और पारंपरिक साफा पहनाकर भव्य स्वागत...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और श्री जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और प्रगाढ़ किया जाए, ताकि मध्यप्रदेश और जापान के बीच व्यापार-अर्थव्यवस्था का गठबंधन और मजबूत हो।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उनका दौरा 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वे जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) में आने का निमंत्रण देंगे। वे सभी के साथ वन-टू-वन चर्चा करके निवेश के कई अवसरों की जानकारी देंगे। यह जीआईएस राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को होगी। इस समिट में विश्व के कई देशों से निवेशक शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश-जापान की मित्रता में यह एक नये अध्याय की शुरुआत है।

प्रवासी भारतीयों ने तिलक लगाकर किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार की सुबह ही जापान की राजधानी टोक्यो पहुँचे। यहां पहुँचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों ने उन्हें तिलक लगाकर साफा बांधा, एनआरआई समुदाय ने उन्हें पारंपरिक तलवार भी भेंट की।

टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के प्रशासन और सहायता विभाग के विभाग महाप्रबंधक तोशीयुकी नकाहारा और परियोजना महाप्रबंधक मासाहिरो नोगी के साथ एक आकर्षक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें भारत और मध्य पूर्व प्रभाग के तहत संभावित व्यापार संबंधों पर चर्चा की गई। इस बैठक में मध्य प्रदेश में व्यापारिक अवसरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, जहाँ विशाल भूमि, कुशल युवा कार्यबल, उत्कृष्ट बुनियादी ढाँचा और तेजी से बढ़ता ऑटोमोबाइल क्षेत्र प्रमुख आकर्षण हैं।

बैठक में बताया गया कि मध्य प्रदेश टोयोटा के लिए एक आदर्श स्थान बन सकता है, जहां कंपनी अपनी सुविधाएं स्थापित कर सकती है और तकनीकी नौकरियों में युवाओं के प्रशिक्षण को बढ़ावा दे सकती है। इस कदम से राज्य में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और ऑटोमोबाइल क्षेत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी।










Tags :