🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सिविल अस्पताल हजीरा के सशक्तीकरण के लिये आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

👤
prativad
👁 1224 व्यूज
📍 भोपाल
सिविल अस्पताल हजीरा के सशक्तीकरण के लिये आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने की सौजन्य भेंट

29 जनवरी 2025। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सिविल अस्पताल हजीरा के सशक्तीकरण और उन्नयन के लिये आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रावधानों की सीमा में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिविल अस्पताल हजीरा में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रोगी कल्याण समिति के दानदाताओं को समयबद्ध रूप से 80G सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह दान प्रक्रिया को सुचारू और प्रोत्साहित करेगा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंत्रालय वल्लभ भवन में सौजन्य भेंट की।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा के उन्नयन से संबंधित विभिन्न विषयों के संबंध में अनुरोध किया। उन्होंने सिविल अस्पताल हजीरा में ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, कैथ लैब की स्थापना तथा अतिरिक्त चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए इन सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी, एमडी एमपीपीएचएससीएल मयंक अग्रवाल, संचालक प्रोजेक्ट एवं सीईओ आयुष्मान भारत डॉ. योगेश भरसट सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे
Tags :