🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

प्रियंका चोपड़ा का कास्टिंग काउच का चौंकाने वाला खुलासा

👤
prativad
👁 4694 व्यूज
📍 भोपाल
प्रियंका चोपड़ा का कास्टिंग काउच का चौंकाने वाला खुलासा
1 फरवरी 2025। ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है। वे अपने विचारों को लेकर हमेशा मुखर और निडर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने साथ हुए एक भयानक कास्टिंग काउच घटना का खुलासा किया है।

निर्देशक ने की पैंटी दिखाने की डिमांड:
फोर्ब्स पॉवर विमेन समिट में एक चैट सेशन के दौरान प्रियंका ने कास्टिंग काउच के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की। उनके अनुसार, निर्देशक चाहते थे कि वह अपनी पैंटी दिखाएं ताकि दर्शक उन्हें देख सकें। प्रियंका ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि यही वह चीज थी जिसे वह दिखाना चाहते थे, न कि उनकी एक्टिंग और टैलेंट।

प्रियंका चोपड़ा ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं निर्देशक से बात कर रही थी और मैंने कहा, 'क्या आप मेरे स्टाइलिस्ट से बात करेंगे और बताएंगे कि आप किस तरह की डिजाइन या कपड़े चाहते हैं।' मैं उनके बगल में खड़ी थी जब उन्होंने फोन उठाया और कहा, 'लोग उसे देखने के लिए तभी सिनेमाघर आएंगे जब वह अपनी पैंटी दिखाएगी। उनकी स्कर्ट छोटी होनी चाहिए ताकि मैं उसकी पैंटी देख सकूं। सामने बैठे लोगों को उसकी पैंटी दिखनी चाहिए।' उन्होंने इस बात को चार बार दोहराया। जब डायरेक्टर ने इस बात को हिंदी में रिपीट किया तो यह सुनने में बहुत ही गंदा लगा।"

करियर खत्म होने का डर:
प्रियंका ने इस घटना को अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ शेयर करते हुए कहा था कि मैं उस इंसान को कैसे फेस करूं जो मुझे ऐसी बात बोल रहा हो। प्रियंका ने बताया कि मैंने उस डायरेक्टर के साथ कभी काम नहीं किया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी नाक की सर्जरी के बाद कई लोगों ने उन्हें काम देने से मना कर दिया था, जिससे उन्हें लगा कि उनका करियर अब खत्म हो गया है। लेकिन उन्होंने आगे हार नहीं मानी और अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने टैलेंट का लोहा मनवा रही हैं।

SSMB29 में दिखेंगी प्रियंका:
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की पिछली हिंदी रिलीज 'द स्काई ऑफ पिंक' थी। वहीं, अब वे राजामौली और महेश बाबू के साथ SSMB 29 की तैयारी कर रही हैं। वहीं, हॉलीवुड में उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'द ब्लफ', 'हेड्स ऑफ स्टेट्स' और 'सिटाडेल सीजन 2' हैं।
Tags :