🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव 2016: नासा के अंतरिक्षयात्री ने स्पेस से डाला वोट

👤
Digital Desk
👁 19400 व्यूज
📍 New Delhi
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव 2016: नासा के अंतरिक्षयात्री ने स्पेस से डाला वोट
8 नवम्बर 2016, विश्वभर में चर्चित अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए इस धरती से कोसों दूर से भी वोट डाला गया है. नासा ने कहा है कि बाहरी अंतरिक्ष में मौजूद उसके एकमात्र अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्षयान से अपना वोट दर्ज कराया है.



नासा ने कहा कि शेन किम्ब्रो धरती के ऊपर, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से मतदान करने की लंबे समय से चली आ रही परंपरा में शामिल होने वाले सबसे हालिया अंतरिक्षयात्री हैं. शेन रूसी सोयूज रॉकेट में सवार होकर 19 अक्तूबर को दो रूसी अंतरिक्षयात्रियों के साथ आईएसएस के लिए रवाना हुए थे. वह अंतरिक्ष में मौजूद इस शोध केंद्र में चार माह के अभियान पर गए हैं.



वर्ष 1997 से ही अमेरिकी अंतरिक्षयात्री टेक्सास कानून के तहत अंतरिक्ष से मतदान करते आए हैं. अधिकतर अंतरिक्षयात्री ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं, जहां नासा का मिशन कंट्रोल और जॉनसन स्पेस सेंटर स्थित है. अंतरिक्ष से वोट डालने वाले पहले अमेरिकी का नाम डेविड वोल्फ था. उन्होंने रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर से अपना वोट डाला था.



नासा ने अपने बयान में कहा, 'अंतरिक्ष स्टेशन के मौजूदा निवासी शेन किम्ब्रो इस अवसर का लाभ लेने वाले सबसे हालिया अंतरिक्षयात्री हैं.' एजेंसी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि शेन के वोट को किस तरह धरती पर भेजा गया. नासा या शेन की ओर से इस बारे में भी कुछ नहीं कहा गया कि शेन ने किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है.

Tags :