🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

आनंद मंत्रालय की वेबसाइट का लोकार्पण

👤
Digital Desk
👁 36819 व्यूज
📍 Bhopal
आनंद मंत्रालय की वेबसाइट का लोकार्पण
8 नवम्बर 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ नवगठित आनंद मंत्रालय की वेबसाइट (www.anandsansthanmp.in) का लोकार्पण किया। पूरे राज्य में 14 से 21 जनवरी 2017 तक आनंद उत्सव मनाया जायेगा। मार्च 2017 तक राज्य का हैप्पीनेस इंडेक्स बनाया जायेगा।



राज्य केबिनेट की बैठक में आज आनंद मंत्रालय के अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने आनंद मंत्रालय की भविष्य की गतिविधियों एवं कार्य-योजना के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य आनंद संस्थान की वेबसाइट के लोकार्पण के बाद मंत्रियों से एक अभ्यास भी करवाया। डा. हैप्पीनेस के नाम से दुनिया में मशहूर प्रोफेसर इड डैनर द्वारा विकसित प्रसन्नता मापने की एक गतिविधि भी की गई। इस गतिविधि में पाँच प्रश्न है जिनके उत्तर देकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में संतुष्टि के स्तर को जान सकता है।



उल्लेखनीय है कि आनंद विभाग का गठन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 6 अगस्त 2016 को किया था। आनंद विभाग के अंतर्गत राज्य आनंद संस्‍थान द्वारा प्रदेश में 14 जनवरी 2017 मकर संक्राति से 21 जनवरी 2017 तक आनंद उत्सव मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत प्रदेश में लगभग 10,000 स्थानों पर ग्राम पंचायत समूह स्तर पर सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए पारंपरिक खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बिना किसी प्रतियोगिता के केवल आनंद के लिए ये यह उत्सव स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित किया जायेगा।



आनंद सभा



माध्यमिक, उच्चतर मध्यमिक स्कूलों तथा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को जीवन कौशल सिखाने एवं जीवन को प्रसन्नता के साथ जीने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन 'आनंद सभा' के माध्यम से किया जायेगा।



आनंदम



शासकीय, अर्धशासकीय तथा स्थानीय निकायों के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों- अधिकारियों में प्रसन्नतापूर्वक सकारात्मक रहकर कार्य करने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन 'आनंदम' के नाम से किया जायेगा।



आनंद शोधपीठ



इंडियन इंस्‍टीटयूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल के साथ 'आनंद का विज्ञान' पर एक शोधपीठ की स्थापना की जायेगी। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आनंद के संबंध में की जा रही वैज्ञानिक रिसर्च पर यह शोधपीठ कार्य करेगी।



आनंद दल



नागरिकों की आनंद विभाग की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी आनंद दलों के रूप में सुनिश्चित की जायेगी। आनंद दलों का गठन जिला तथा विकास खंड स्तर पर किया जाएगा। मूलतः पंजीकृत स्वयंसेवकों के इस दल में कलेक्टर तथा अनुविभागीय अधिकारी समन्वय की भूमिका निभाएंगे।



आनंदकों का चयन



आनंद विभाग की गतिविधियों को ग्राम/जनपद/जिला/नगर स्तर पर प्रसारित एवं संचालित करने के लिए चयनित स्वयंसेवकों को 'आनंदक' कहा जाएगा. आनंदम, आनंद उत्सव, आनंद सभा में इनकी सक्रिय भागीदारी होगी। यह पूरी तरह स्वस्फूर्त गतिविधि होगी जिसके लिए कोई मानदेय नहीं दिया जायेगा।



हैप्पीनेस इंडेक्स



नागरिकों के जीवन में आनंद के स्तर को मापने के लिए मार्च 2017 तक राज्य के हैप्पीनेस इंडेक्स का निर्धारण किया जायेगा। फरवरी 2017 तक इसके लिए एक प्रश्नावली तैयार की जायेगी।
Tags :