🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

डोनाल्ड ट्रंप की जीत से शेयर बाजार के इन तीन सेक्टर्स में दिखी भारी गिरावट

👤
Digital Desk
👁 19233 व्यूज
📍 NEW DELHI
डोनाल्ड ट्रंप की जीत से शेयर बाजार के इन तीन सेक्टर्स में दिखी भारी गिरावट
डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी चुनाव जीतने के बाद भारतीय शेयर बाजार में सबसे ज्यादा दबाव आईटी, फार्मा और एक्सपोर्ट आधारित सेक्टर्स में देखने को मिला। इसपर आम्रपाली आद्या ट्रेडिंग एंड इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर और रिसर्च हेड अबनीश कुमार सुधांशु ने अपनी राय दी है। उनके मुताबिक इन सेक्टर्स को भारी गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ट्रंप दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के प्रति कैसे रवैया अपनाते हैं। शॉर्ट टर्म में घरेलू बाजार में तो दबाव बनता दिख रहा है, लेकिन लंबे समय में भारत का प्रदर्शन सुधर सकता है।



इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी: अबनीश कुमार सुधांशु ने बताया कि ट्रंप पहले दिन से ही कह रहे हैं कि वे देश में अमेरिकी नौकरियां वापस लाएंगे। अमेरिका की नौकरी देश के बाहर न जाने देने के रवैए का सीधा सा मतलब यह है कि अब उन भारतीयों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी जो वहां नियमित तौर पर आते-जाते रहते हैं या वहां से अपना बिजनेस संचालित कर रहे हैं। भारतीय आईटी कंपनियां अपनी सर्विसेज यूएस की कंपनियों को आउटसोर्स करती है जो कि अमेरिका के सालाना 110 बिलियन डॉलर के राजस्व में से 60 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी रखती हैं। हमारा ट्रंप की जीत के बाद एच1 बी वीजा में तत्काल किसी भी तरह की कटौती से इंकार नहीं कर सकते हैं। नतीजन तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है।



फार्मा: शॉर्ट टर्म में फर्माक्यूटिकल इंडस्ट्री पर नकारात्मक असर की उम्मीद की जा सकती है। ट्रंप ने यूएस में सख्त मौद्रिक नीतियों को तरजीह दी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप ओबामाकेयर को हटाने की वकालत करेंगे और अंत में फर्माक्यूटिकल कंपनियों पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।



एक्सपोर्ट आधारित सेक्टर्स:



ट्रंप ने अपने चुनावी घोषणापत्र में यह वादा किया था कि वे कॉरपोरेट टैक्स को 35 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर देंगे। अगर ऐसा होता है तो ऑटो विनिर्माण कंपनियां, जो कि अमेरिका से बाहर चली गई थी, वे फिर से अमेरिका की ओर आकर्षित हो सकती है।





- Kavya Mishra

Advent Public Relations
Tags :