🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल बना वॉटर स्पोर्ट्स का केंद्र, मुख्यमंत्री ने किया अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

👤
prativad
👁 1332 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल बना वॉटर स्पोर्ट्स का केंद्र, मुख्यमंत्री ने किया अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
17 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जहां प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, वहीं भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स का अर्धकुंभ शुरू हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस बल के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि वे न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखते हैं, बल्कि खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भोपाल के ऐतिहासिक बड़े तालाब में आयोजित इस प्रतियोगिता को प्रदेश और शहर के लिए गर्व की बात बताया गया।

557 खिलाड़ी, 360 मेडल्स के लिए प्रतिस्पर्धा
इस आयोजन में 22 टीमों के 557 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 123 महिलाएं शामिल हैं। 17 से 21 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कयाकिंग, केनोइंग और रोइंग की कुल 27 प्रतिस्पर्धाएं होंगी, जिनमें 360 मेडल्स और ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी।

भव्य उद्घाटन समारोह
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर पुलिस बैंड ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों और पुलिस इकाइयों के टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया और तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रतियोगी टीमों ने मार्च-पास्ट और रो-पास्ट का प्रदर्शन किया, साथ ही मुख्यमंत्री ने स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर प्रतिभागी टीमों को शपथ दिलाई गई।

भोपाल, वॉटर स्पोर्ट्स की राजधानी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान सदैव ऊर्जा, समर्पण और सेवा भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने खेलों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि खेलों से मन और आत्मा की शुद्धता को भी साधा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जल पंचमहाभूतों में एक प्रमुख तत्व है और जीवन इससे ही उत्पन्न होता है। भोपाल का बड़ा तालाब, राजा भोज की अनूठी जल संरचनाओं का उदाहरण है और यह वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए एक आदर्श स्थल बन चुका है।

भोपाल में छठी बार आयोजन
इससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने पांच बार अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित की है, और यह छठवीं बार हो रहा है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें
अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में अंडमान-निकोबार, असम, बिहार, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के अलावा असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और सशस्त्र सीमा बल की टीमें भाग ले रही हैं।

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने इस अवसर पर कहा कि भोपाल देश में वॉटर स्पोर्ट्स की राजधानी के रूप में उभर रहा है, और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में राज्य सरकार इस खेल को और बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सहयोग और संसाधन उपलब्ध करा रही है।
Tags :