🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन, बंदूकधारी ने भीड़ पर चलाई गोलियां, पांच घायल

👤
वेब डेस्क
👁 19136 व्यूज
📍 न्यूयॉर्क
अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन, बंदूकधारी ने भीड़ पर चलाई गोलियां, पांच घायल
10 नवम्बर 2016, वॉशिंगटन के सिएटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ निकाली गई रैली में फायरिंग की खबर है. ट्रंप की जीत से नाखुल लोगों ने रैली निकाली थी. इसी दौरान वहां फायरिंग हुई. फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.



अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से एक बड़ा तबका नाखुश है. जगह-जगह उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और रैलियां निकाली जा रही हैं. कल वोटिंग के दौरान कैलिफोर्निया में भी फायरिंग हुई थी. इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हुए थे.



अमेरिका के बहुचर्चित राष्ट्रपति पद का चुनाव आखिरकार अपनी मंजिल तक पहुंच ही गया है. रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए डेमोक्रेट की हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 276 वोटों से हरा दिया है. हालांकि, व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 270 वोटों की ही जरूरत थी. अमेरिकी राष्‍ट्रपति के चुनाव में अब अगली प्रक्रिया इलेक्‍ट्रोरियल कॉलेज की होगी. ट्रंप जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.



आपको बता दें कि अमेरिका में हर बार की राष्‍ट्र‍पति शपथ की सेरेमनी पिछली बार से अलग होती है. साथ ही राष्‍ट्रपति का विदाई समारोह भी किसी थीम पर आयोजित किया जाता है.
Tags :