🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्य प्रदेश में छावा फ़िल्म को टैक्स फ्री करने का डॉ. यादव का आग्रह

👤
prativad
👁 377 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश में छावा फ़िल्म को टैक्स फ्री करने का डॉ. यादव का आग्रह
19 फरवरी 2025। सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव (अमन गांधी) ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम मुख्यमंत्री निवास में पत्र देकर वीर संभाजी महाराज की वीरता और वलिदान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फ़िल्म छावा को मध्य प्रदेश में (Tax Free) मनोरंजन कर से मुक्त करने का आग्रह किया हैं।

पत्र में आदरणीय मुख्यमंत्री जी
सविनय आग्रह किया हैं कि वीर योद्धा संभाजी महाराज के इतिहास पर आधारित सिनेमा घरों में चल रही नवनिर्मित फ़िल्म छावा को देखने के पश्चात् जनमानस में स्वाभिमान,पराक्रम और वलिदान का भाव उत्पन्न होता हैं, यह फ़िल्म यह प्रेरणा देती हैं दुश्मन कितना भी बलशाली क्योँ ना हो यदि हमारे अंदर देश की मिट्टी के लिए मर मिटने की भावना हो तो कम संख्या में होने के बाबजूद ताक़तवर दुश्मन से बिना भय के लड़ने की हिम्मत देती हैं।

डॉ यादव ने मुख्यमंत्री जी को आग्रह पूर्वक लिखा हैं छावा फ़िल्म को (Tax Free) मनोरंजन कर से मुक्त कर करेंगे तो अधिक से अधिक आमजन भी सिनेमा घरों में जाकर फ़िल्म देख सकेंगे।

डॉ. महेश यादव (अमन गाँधी)
सोशल एक्टिविस्ट
Tags :