🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

जामुन के लालच में मौत के मुंह में फंसीं 6 जिंदगियां!

👤
Admin
👁 19025 व्यूज
📍 1
जामुन के लालच में मौत के मुंह में फंसीं 6 जिंदगियां!
मध्य प्रदेश के रीवा से 70 किलोमीटर दूर एक गांव में बुधवार को जामुन के लालच में 6 जिंदगियां फंस गई। गांव के 6 लोग जामुन तोड़ने गए थे इसी बीच टमस नदी में अचानक पानी बढ़ गया। जान बचाने के लिए सभी लोग पेड़ पर चढ़ गए कि पानी कम होगा तो नीचे आएंगे लेकिन पानी कम होने की जगह बढ़ता ही जा रहा था।

दिन बीत गया और रात भी पेड़ में लटकते हुए इन लोगों ने गुजार दी। हर वक्त मौत का खतरा मंडरा रहा था लेकिन जामुन के पेड़ के आसरे 24 घंटे तक 6 लोग जिंदगी की जंग लड़ते रहे। अगले दिन सुबह प्रशासन को खबर लगी तो रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया गया।

तेज बहाव के चलते होम गार्ड के जवान नाव के सहारे पहुंचने की कोशिश कामयाब नहीं हो पा रही थी। आखिरकार प्रशासन ने सेना की मदद ली आसमानी आफत से बचाने के लिए हेलिकॉप्टर से आए देवदूतों की कोशिशों की बदौलत आखिरकार सभी लोगों को बचा लिया गया।

Tags :