🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

पीथमपुर में ही यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाया जाएगा, सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इंकार

👤
prativad
👁 1986 व्यूज
📍 भोपाल
पीथमपुर में ही यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाया जाएगा, सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इंकार
27 फरवरी 2025। भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे को इंदौर के पास पीथमपुर की एक फैक्ट्री में जलाने की अनुमति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस जहरीले कचरे को नष्ट करने पर रोक लगाने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई पहले ही मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में हो चुकी है, और वे इस मामले में दखल नहीं देंगे।

सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ?
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह ने इस मामले की सुनवाई की। इस दौरान बताया गया कि हाई कोर्ट ने कचरा निपटान के लिए एक समिति बनाई है, और पहले किए गए परीक्षण सफल रहे हैं। भोपाल गैस कांड पीड़ितों के लिए काम करने वाले संगठनों ने कचरा जलाने के लिए कुछ और सुझाव दिए, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये सुझाव हाई कोर्ट और सरकार को दिए जाएं।

पहले चरण में 10 टन कचरा जलाया जाएगा
पीथमपुर की एक फैक्ट्री में हाई कोर्ट के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच कचरा जलाने की तैयारी शुरू हो गई है। हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार, 28 फरवरी से कचरा जलाने का ट्रायल शुरू होगा। पहले चरण में 10 टन कचरा जलाया जाएगा। फैक्ट्री में कचरा जलाने का दूसरा ट्रायल 4 मार्च और तीसरा 12 मार्च से शुरू होगा।



कोर्ट के आदेश के अनुसार कल से होगा ट्रायल
इंदौर के अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि पहले चरण में लगभग 10 टन कचरा जलाया जाएगा। कोर्ट के आदेश के अनुसार, कचरा जलाने की प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू होगी। सबसे पहले 12 कंटेनरों से कचरा निकाला जाएगा, फिर उसे मिलाया जाएगा, और उसके बाद जलाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में अधिकारी खुद मौजूद रहेंगे।
Tags :