🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पत्रकारिता और समाजसेवा की मिसाल बनती ममता गनवानी

👤
prativad
👁 185 व्यूज
📍 भोपाल
पत्रकारिता और समाजसेवा की मिसाल बनती ममता गनवानी
1 मार्च 2025। संत हिरदाराम नगर, पत्रकारिता सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं होती, यह समाज में जागरूकता और सेवा का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। इसी सोच को आत्मसात करते हुए सिंधी समाज की बेटी ममता गनवानी पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा में भी उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। वे निरंतर अपने प्रयासों से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं और खबरों को सही समय पर सही लोगों तक पहुँचाकर सेवा भाव का परिचय देती हैं।

ममता गनवानी का मानना है कि सेवा के दो रूप होते हैं—एक गुप्त सेवा और दूसरी सार्वजनिक सेवा। गुप्त सेवा अक्सर जरूरतमंदों तक पहुंचने में कठिन होती है, जबकि सार्वजनिक सेवा के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्ति मदद के लिए सेवादारों से संपर्क कर सकता है। वे न केवल समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं बल्कि अपनी खबरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और सहायता पहुँचाने का कार्य भी कर रही हैं।

बजरंग सेना समिति, संत नगर के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने ममता गनवानी के इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। कई पत्रकारों ने भी उनके कार्यों की सराहना की और समय-समय पर उनकी सेवाओं की सराहना की है।

पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए ममता गनवानी को सम्मान
भोपाल। पत्रकारिता जगत में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली ममता गनवानी को प्रतिष्ठित पत्रकार सम्मान समारोह में एक मीडिया समूह के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में देशभर के 70 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिसमें ममता गनवानी ने अपनी अद्वितीय पत्रकारिता के लिए विशेष पुरस्कार प्राप्त किया।

कार्यक्रम में ममता गनवानी ने न केवल सम्मान प्राप्त किया बल्कि अपने प्रभावशाली एंकरिंग कौशल से भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल बंजारा की गरिमामयी उपस्थिति में सभी सम्मानित पत्रकारों को हार्दिक बधाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह जादौन ने की, जबकि कार्यक्रम सहयोगी हीरानंद गनवानी ने सभी पत्रकारों को शुभकामनाएँ दीं।

ममता गनवानी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत और समाज के लिए गर्व की बात है। उनके निस्वार्थ सेवा भाव और निष्ठा से प्रेरणा लेकर कई युवा पत्रकार भी इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।
Tags :