🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

शहडोल संसदीय क्षेत्र में सोलह लाख से अधिक मतदाता डालेंगें वोट

👤
Digital Desk
👁 18193 व्यूज
📍 भोपाल
शहडोल संसदीय क्षेत्र में सोलह लाख से अधिक मतदाता डालेंगें वोट
नवम्बर 11, 2016, मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिये 19 नवम्बर को होने वाले मतदान में 18 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगें। दोनों ही निर्वाचन क्षेत्र में मतदान को लेकर की जा रही तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में है।



शहडोल लोकसभा सीट के लिये शहडोल, अनूपपुर, उमरिया तथा कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 16 लाख 787 मतदाता वोट डालेंगें। इनमें पुरुष 8 लाख 25 हजार 873 और महिला मतदाता 7 लाख 74 हजार 889 है। थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 25 तथा सर्विस वोटर 400 है। निर्वाचन क्षेत्र का जेंडर रेश्यो 938 है। दो नवम्बर की स्थिति में 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाता 41 हजार 753 है। इनमें पुरुष 24 हजार 189, महिला 17 हजार 559 और थर्ड जेंडर के 5 मतदाता है। कुल मतदाता में युवा मतदाताओं का प्रतिशत 2.46 है। शहडोल संसदीय क्षेत्र में जनसंख्या का मतदाता अनुपात 60.37 है।



नेपानगर



अनुसूचित जनजाति बहुल नेपानगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 30 हजार 420 है। इनमें पुरुष एक लाख 18 हजार 659, महिला एक लाख 11 हजार 744 तथा थर्ड जेंडर 17 मतदाता है। नेपानगर क्षेत्र में सर्विस वोटर 106 है। क्षेत्र का जेंडर रेश्यो 942 है। विगत 2 नवम्‍बर की स्थिति में 18-19 आयु के नये युवा मतदाता 3046 है। इनमें पुरुष 1866, महिला 1180 मतदाता है। क्षेत्र के कुल मतदाता में युवा वर्ग का प्रतिशत 1.32 है। जनसंख्या के हिसाब से क्षेत्र में मतदाता अनुपात 61.52 है।
Tags :