🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जापान में मोदी बोले- इचिगो इचि, जानें भाषण की खास बातें

👤
Digital Desk
👁 19745 व्यूज
📍 New Delhi
जापान में मोदी बोले- इचिगो इचि, जानें भाषण की खास बातें
12 नवम्बर 2016, भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ है. भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की तरफ से प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते की जानकारी दी. पढ़ें मोदी के भाषण की खास 10 बातें.



1. प्रधानमंत्री ने प्रेस के संबोधन की शुरुआत जापानी बौद्ध धर्म की प्रसिद्ध उक्ति 'इचिगो इचि' से की. जिसका अर्थ होता है- 'एक अवसर, एक मुलाकातः प्रत्येक मुलाकात खास है, हमें उन सभी पलों को सहेज कर रखना चाहिए.'



2. भारत और जापान आतंकवाद के खतरे और सीमा पार से आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट और दृढसंकल्प हैं.



3. भारत और जापान स्वाभाविक सहयोगी है. दोनों मुल्कों में संसाधनों के वृद्धि की पर्याप्त क्षमता है.



4. भारत अपने आर्थिक विकास की तेज गति को बनाए रखने के लिए परमाणु ऊर्जा की ओर देख रहा है.



5. इस समझौते से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक और सुरक्षा संबंधों के बढ़ावा मिलेगा और अमेरिका स्थित कंपनियों को भारत में परमाणु संयंत्र स्थापित करने में सहूलियत मिलेगी.



6. मार्च 2016 से हमने भारत आने वाले जापान के लोगों के लिए वीजा की सुविधाओं को आसान कर दिया है. इसके साथ ही बिजनेस वर्ग के लिए वीजा की अवधि 10 साल के लिए बढ़ा दी गई है.



7. हमारी सामरिक साझेदारी न केवल हमारे समाज की सुरक्षा और अच्छे के लिए है बल्कि इससे इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और संतुलन भी आएगा.



8. हम विनिर्माण, निवेश और 21वीं सदी के सूचना उद्योग का प्रमुख केंद्र बनने के हमारे लक्ष्य में जापान को एक सहयोगी के रूप में देखते हैं.



9. दोनों देशों के बीच बार बार हो रही बातचीत हमारे अभियान, गतिशीलता और संबंधों की गहराई को दर्शाता है.



10. मैं प्रधानमंत्री अबे का सिक्युरिटी काउंसिल में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं.



Tags :