🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

महिला दिवस पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया किया समर्पित

👤
prativad
👁 1041 व्यूज
📍 भोपाल
महिला दिवस पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया किया समर्पित
08 मार्च 2025। महिला शक्ति और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन महिलाओं को समर्पित किए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं।

इस विशेष पहल के तहत, सफल महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से अपनी प्रेरणादायक कहानियां और विचार साझा कर रही हैं।

प्रधानमंत्री के X (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए दो प्रमुख वैज्ञानिकों ने कहा:

"अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, परमाणु विज्ञान और महिला सशक्तिकरण…

हम एलिना मिश्रा, एक परमाणु वैज्ञानिक, और शिल्पी सोनी, एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक, महिला दिवस पर प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का संचालन करने को लेकर उत्साहित हैं।

हमारा संदेश है कि भारत विज्ञान के लिए एक बेहतरीन मंच है, और हम अधिक से अधिक महिलाओं को इस क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।"

प्रधानमंत्री की इस पहल को व्यापक सराहना मिल रही है, जो महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।


Tags :