🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

एटमी डील के बाद जापान की हाईस्पीड बुलेट ट्रेन पर प्रधानमंत्री मोदी की सवारी

👤
Digital Desk
👁 19293 व्यूज
📍 New Delhi
एटमी डील के बाद जापान की हाईस्पीड बुलेट ट्रेन पर प्रधानमंत्री मोदी की सवारी
12 नवम्बर 2016, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ टोक्यो से शिंकनसेन बुलेट ट्रेन में सवार होकर कोबे के लिए रवाना हुए. मोदी द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान में हैं.



विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, 'भारत, जापान के बीच संबंधों में गति आई है. प्रधानमंत्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में सवार होने के लिए टोक्यो स्टेशन पहुंचे.' स्वरूप ने एक अन्य ट्वीट में दोनों नेताओं की बुलेट ट्रेन के भीतर की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि अद्भुत रेल यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच अद्भुत मित्रता. प्रधानमंत्री मोदी और आबे कोबे में शिनकानसेन बुलेट ट्रेन में.



मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेलवे में भी समान प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा. शनिवार को तीन दिवसीय द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन का आखिरी दिन है. मोदी का पिछले दो वर्षो में जापान का यह दूसरा दौरा है.









इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे से भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी मिली है. भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता हुआ है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री के शिंजो अबे की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. दोनों देशो के बीच परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल पर सहमति बनी है.



जापान का NSG के लिए समर्थन

जापान ने भारत की NSG में पूर्ण सदस्यता के लिए पूर्ण समर्थन का ऐलान किया है. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने साझा प्रेस वार्ता में इसका ऐलान किया.



भारत और जापान नैचुरल पार्टनर

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि भारत और जापान एक नैचुरल पार्टनर है और यह समझौता क्लाइमेट चेंज के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है. जापान भारत के इंफ्रास्टक्चर और टेक्नालॉजी में महत्वपूर्ण साझेदार है.
Tags :