🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मप्र बजट सत्र का दूसरा दिन: प्लास्टिक के सांप लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार पर लगाया रोजगार छीनने का आरोप

👤
prativad
👁 1285 व्यूज
📍 भोपाल
मप्र बजट सत्र का दूसरा दिन: प्लास्टिक के सांप लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार पर लगाया रोजगार छीनने का आरोप
11 मार्च 2025। सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता उमर सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार छीनने के लिए सांप की तरह बैठी है।

मंगलवार को बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक प्लास्टिक के सांप लेकर विधानसभा पहुंचे। वे महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता उमर सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार छीनने के लिए सांप की तरह बैठी है।

केवलारी विधायक रजनीश सिंह गेहूं की बालियों के साथ सदन के भीतर जाना चाहते थे, लेकिन मार्शलों ने उन्हें रोक लिया। इस पर विधायक उनसे बहस करने लगे। उन्होंने कहा कि किसानों न तो पर्याप्त बिजली मिल रही है न ही पानी। मैं स्पीकर को ये सूखी बालियां भेंट करना चाहता हूं।

आज विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाना हैं। इसके साथ ही दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया है। वहीं, विपक्ष के उपनेता हेमंत कटारे ने कहा, 'मुझे लगता है कि सरकार को न तो बजट की जानकारी है और न ही उन्होंने बजट की योजना बनाई है। इसलिए वे चर्चा से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के गठन के बाद से यह अब तक का सबसे छोटा बजट सत्र है। बजट सत्र 30 से 40 दिनों का होता है, लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा ने केवल नौ दिन आवंटित किए हैं।' सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों के मुद्दे उठाते हुए प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के दौरान मंच गिर गया और कम से कम 12 लोग घायल हो गए। नेताओं ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है, हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक मंच पर क्षमता से तीन गुना अधिक लोग चढ़ गए थे, जिसकी वजह से मंच गिर गया। प्रदर्शन कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें भी कीं।
Tags :