🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

पाकिस्तान: सूफ़ी शाह नूरानी दरगाह में धमाका, 43 मौतें

👤
Digital Desk
👁 19569 व्यूज
📍 नई दिल्ली
पाकिस्तान: सूफ़ी शाह नूरानी दरगाह में धमाका, 43 मौतें
बलूचिस्तान की एक सूफ़ी मुस्लिम शाह नूरानी दरग़ाह में हुए भीषण विस्फोट में 43 लोग मारे गए, जबकि कई अन्य ज़ख़्मी हो गए.

ये धमाका कुज़दार ज़िले के दूर-दराज़ के इलाक़े में हुआ है. बचाव दलों को वहां पहुंचने में मशक्क़त का सामना करना पड़ रहा है.

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के गृह मंत्री सरफराज बुगटी ने बात करते हुए इशारा किया कि विस्फोट के पीछे बाहरी हाथ हो सकता है.



धमाके की प्रकृति के बारे में उनका कहना था कि अभी जांच जारी है जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि यह आत्मघाती हमला था या रिमोट कंट्रोल.



शाह नूरानी दरग़ाह में उस वक़्त धमाल (एक तरह का नृत्य) जारी था, जब ये ज़ोरदार धमाका हुआ.



शाह नूरानी के तहसीलदार जावेद इकबाल ने निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि शनिवार और रविवार को कराची से लोग दरगाह पर आते हैं, जिससे चलते यहाँ काफी भीड़ थी.



पाकिस्तान में सूफ़ी फ़लसफ़े में यक़ीन करने वालों की तादाद लाखों में है, लेकिन चरमपंथी इसका विरोध करते आए हैं.



स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़, धमाके में ज़ख़्मी लोगों को कराची के अस्पतालों में ले जाया जा रहा है.



पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने हमले की निंदा करते हुए बचाव और राहत दलों को काम पर लगाया है.



प्रांतीय प्रवक्ता अनवारुल हक ने मीडिया से कहा कि अंधेरा होने के कारण शाह नूरानी में राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं.

इस साल चरमपंथियों ने कई हमले कर आम लोगों को निशाना बनाया है.



अक्टूबर में क्वेटा में हुए एक हमले में पुलिस कॉलेज में कई लोग मारे गए थे, जबकि अगस्त में एक अस्पताल में हमला कर 70 लोग मार दिए गए थे.



Tags :