🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

जब सीएम मोहन यादव विधायक रामेश्वर शर्मा से बोले, अरे रुक जा...’

👤
prativad
👁 1555 व्यूज
📍 भोपाल
जब सीएम मोहन यादव विधायक रामेश्वर शर्मा से बोले, अरे रुक जा...’
15 मार्च 2025। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में सीएम आवास पर होली का जश्न मनाया गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव विधायक रामेश्वर शर्मा और अन्य नेताओं के साथ बड़े उत्साह से रंग खेलते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सीएम यादव विधायक शर्मा और अन्य नेताओं के साथ बैठे नजर आ रहे हैं, जो पूरी तरह से रंगों से सराबोर हैं।



इस बीच, विधायक शर्मा ‘पक्का रंग’ से भरी बोतल लेकर उठते हैं और सीएम के सर पर डालते हैं। अन्य लोग भी सीएम यादव के चेहरे पर गुलाल लगाते हैं।

इसके बाद विधायक ने रंगों का एक और पैकेट निकाला, जिसे देखकर सीएम ने उन्हें रोका और कहा, “बस अब रुक जा...!”
Tags :