🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

बारिश से आठ की मौत, सीएम ने बुलाई आपात बैठक

👤
Admin
👁 19172 व्यूज
📍 1
बारिश से आठ की मौत, सीएम ने बुलाई आपात बैठक
प्रदेश में पिछले चार दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एक दर्जन जिलों की कई बस्तियां जलमग्न हैं, तो अतिवर्षा के चलते भोपाल सहित प्रदेश में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। चार हजार से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ के हालात को देखते हुए शनिवार को आपात बैठक बुलाई। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय लोगों से संपर्क में रहें और जरूरत पड़ने पर सेना को भी मदद के लिए बुलाएं। उधर, रविवार को राजधानी में हलाली डैम पर प्रस्तावित कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभार के जिलों में पहुंचें।

पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश के कारण भोपाल, पन्ना, रीवा, सतना, हरदा, सीहोर, होशंगाबाद, विदिशा, बैतूल सहित अन्य जिलों में बाढ़ के हालात हैं। निचली बस्तियों में पानी भर गया है। भोपाल में दो दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में पानी भर गया।बारिश के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आला अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दल तैयार रहें। सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए कार्रवाई करें।

किसी भी स्थिति में प्रभावितों को परेशानी न हो। बांधों से पानी एक साथ न छोड़ा जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अति वर्षा से प्रभावित रीवा, सागर और भोपाल संभाग में स्थिति काबू में है। सतना में 600 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।

Tags :