🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

समूह पेयजल प्रदाय योजनाओं के संचालन-संधारण व्यय को कम करने सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजना स्थापित करने की सैद्धांतिक सहमति

👤
prativad
👁 1485 व्यूज
📍 भोपाल
समूह पेयजल प्रदाय योजनाओं के संचालन-संधारण व्यय को कम करने सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजना स्थापित करने की सैद्धांतिक सहमति
छतरपुर जिले के राजगढ़ पैलेस को हैरिटेज होटल के रूप में संरक्षण, संवर्धन एवं संचालन के लिये अतिरिक्त भूमि का आवंटन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

24 मार्च 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-1 में हुई। बैठक में मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश जल निगम की समूह पेयजल प्रदाय योजनाओं के संचालन-संधारण व्यय को कम करने के लिये सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा परियोजना स्थापित किये जाने के लिये सैद्धांतिक सहमति दी। परियोजना कैप्टिव मोड पर स्थापित करने एवं उक्त परियोजनाओं से उत्पादित विद्युत को मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा निविदा प्रक्रिया से प्राप्त दर पर क्रय किये जाने की सहमति दी गयी।

मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा 147 समूह पेयजल प्रदाय योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें से 41 परियोजना पूर्ण हो गई हैं और पेयजल प्रदाय प्रारंभ है। प्रगतिरत 106 योजनाओं में से 11 योजनाओं में आंशिक रूप से पेयजल प्रदाय प्रारंभ है। आगामी 2 वर्षों में 124 योजनाओं को पूर्ण कर इन योजनाओं में सम्मिलित ग्रामों में क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से पेयजल प्रदाय सुनिश्चित किया जायेगा।

मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा समूह योजनाओं के संचालन में वर्तमान में विद्युत आपूर्ति मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी से एचटी कनेक्शन प्राप्त कर की जा रही है। आगामी वर्षों में संचालन-संधारण में आने वाली समूह योजनाओं की ऊर्जा आवश्यकता पूर्ण करने के लिये सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाएँ स्थापित की जायेंगी। जल निगम सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं से उत्पादित शत-प्रतिशत विद्युत का उपयोग करेगा।

राजगढ़ पैलेस को अतिरिक्त भूमि आवंटन की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा राजगढ़ पैलेस होटल एण्ड रिसोर्ट (EIHL) द्वारा मांगी गई भूमि कुल रकबा 19.214 एकड़ वर्तमान कलेक्टर गाइड लाइन की असिंचित कृषि भूमि दर पर दिये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्रस्तावित पर्यटन परियोजना में योगा सेंटर, वेलनेस सेंटर तथा जिम्नेजियम तथा अन्य पर्यटन गतिविधियों की स्थापना एवं संचालन किया जायेगा।

यूनेस्को (UNESCO) की वर्ल्ड हैरिटेज सूची में दर्ज खजुराहो विश्व विख्यात पर्यटन स्थल है। खजुराहो से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर राजगढ़ पैलेस ग्राम राजगढ़ तहसील राजनगर उत्तरपुरा पन्ना रोड पर स्थित है।
Tags :