🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया

👤
prativad
👁 3238 व्यूज
📍 भोपाल
सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ लॉन्च किया
✔ 'न्यू टाइम्स. न्यू ट्रेंड्स' कैंपेन की भी शुरूआत
✔ कलेक्शन में कूल कैजुअल, वॉव वेस्टर्न और पार्टी एथनिक वियर शामिल हैं

24 मार्च 2025। बेंगलुरु रिलायंस ट्रेंड्स ने अपना नया समर-ऑकेजन वियर कलेक्शन बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी बेटी सितारा के साथ 'न्यू टाइम्स. न्यू ट्रेंड्स' कैंपेन की शुरूआत भी की है। नया कलेक्शन गर्मियों की छुट्टियों में घूमने- फिरने और ट्रैवल के साथ साथ फैशन की जरूरतों को ध्यान में रख कर लॉन्च किया गया है। कलेक्शन महेश बाबू और उनकी बेटी सितारा की फिल्म के साथ लॉन्च हुआ, जिसमें दोनों स्टार्स को कूल कैज़ुअल से लेकर वॉव वेस्टर्न और पार्टी एथनिक वियर तक पहने दिखाया गया है।

रिलायंस ट्रेंड्स का नया कलेक्शन ग्राहकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाएगा जहां परंपरा और आधुनिकता साथ साथ चलती हैं। कलेक्शन में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ ट्रेंडी डिजाइन और फैशन की अद्भुत झलक मिलती है। वैसे तो यह नया कलेक्शन गर्मियों को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है परंतु रिलायंस ट्रेंड्स पर पूरे साल और हर अवसर व मौसम के लिए कलेक्शन की एक बड़ी रेंज मिलती है। त्यौहारी पोशाक हो कैजुअल वियर या ट्रेंडी आउटफिट रिलायंस ट्रेंड्स में हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर है।

कंपनी का दावा है कि “इस सीज़न में रिलायंस ट्रेंड्स ने अपना अब तक का सबसे नया कलेक्शन पेश किया है। जिसमें ग्राहकों के लिए आकर्षक स्टाइल आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं। नई रेंज न केवल ट्रेंड पर तो है ही ट्रेंडसेटिंग भी है।“
Tags :