🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में किया जा रहा है विकसित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

👤
prativad
👁 2022 व्यूज
📍 भोपाल
भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में किया जा रहा है विकसित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने चेटी चंड पर्व के कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल जयंती और चैत्र प्रतिपदा नववर्ष की दी मंगलकामनाएं

30 मार्च 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के टावर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों एवं विशेष रूप से सिंधी समाज के सभी भाई और बहनों को चेटी चंड महापर्व की मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चेटी चंड सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वे जल देवता के रूप में पूजे जाते हैं।

🌟 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा भी सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चेटी चंड का यह पावन पर्व भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उज्जैन नगरी भगवान श्रीमहाकाल और श्रीकृष्ण की नगरी है, यह कला की नगरी, उत्कर्ष की नगरी है, आध्यात्म का केंद्र है, सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में विक्रमोत्सव के अवसर पर सभी को चेटी चंड पर्व और चैत्र प्रतिपदा की मंगलकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के मूल्य सिखाता है। भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद देश-प्रदेश पर बना रहे और हमारा प्रदेश विकास, भाईचारे और खुशहाली की नई ऊँचाइयों को छुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम पशुपालक कृषक भाइयों के लिए दूध उत्पादन में वृद्धि करने पर बोनस प्रदान कर रहे है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में "श्रीकृष्ण पाथेय न्यास" अंतर्गत विकसित कर रहे है।

MP CM, Prativad.com

सांसद अनिल फिरोजिया ने चैत्र प्रतिपदा नववर्ष और चेटी चंड पर्व की मंगलकामनाएं दी। अभिनेता गोविंदा ने कहा कि भगवान बाबा श्रीमहाकाल और भगवान श्री झूलेलाल सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि देकर सबका कष्ट हरे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विकास और अध्यात्म को साथ लेकर कार्य करने के लिए मंगलकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में ध्वजा फहराकर ने चेटी चंड पर्व पर आयोजित सामाजिक रैली की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर जनप्रतिनिधि संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, संतोष लालवानी, महेश परियानी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।
Tags :