🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

बुरहान वानी की मौत पर उबली घाटी, पुलिस फायरिंग में आठ उपद्रवी मरे

👤
Admin
👁 17799 व्यूज
📍 1
बुरहान वानी की मौत पर उबली घाटी, पुलिस फायरिंग में आठ उपद्रवी मरे
हिजबुल मुजाहिदीन के शीर्ष कमांडर बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा भड़क गई है। पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प में 8 लोगों की मौत हो गई है। झड़पों के दौरान तीन पुलिसकर्मियों समेत कुल 11 लोग घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवकों के समूहों ने अनंतनाग जिले के बांदीपोरा, काजीगुंड और लारनू में पुलिस चौकियों और पुलिस थानों पर पथराव किया। कुलगाम में भीड़ ने पुलिस चौकियों, सुरक्षा बलों और भाजपा कार्यालय पर हमला बोला।

एडीजीपी एसएम सहाय और आईजी जावेद गिलानी ने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि संघर्ष में युवकों की जान चली गई। हम निश्चित ही अपने समाज के युवकों को नहीं मारना चाहते हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है और जितना जल्द संभव होगा, अमरनाथ यात्रा बहाल की जाएगी।कुलगाम जिले के धमहाल हांजीपोरा तथा मीर बाजार और बारामूला जिले के सोपोर के वारपोरा में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के वेसु क्षेत्र में अल्पसंख्ययक समुदाय की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल पर भी हमला किया गया। उन्होंने बताया कि कुलगाम जिले के नीलो-बुगम क्षेत्र में भीड़ ने भाजपा कार्यालय पर भी हमला किया और इमारत को नुकसान पहुंचाया।

Tags :