🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ₹1,352 करोड़ की लागत से बने उज्जैन-बड़नगर फोर-लेन हाईवे का उद्घाटन 'भारतमाला परियोजना' के तहत हुआ निर्माण, यात्रा समय में होगी बड़ी बचत

👤
prativad
👁 1453 व्यूज
📍 भोपाल
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ₹1,352 करोड़ की लागत से बने उज्जैन-बड़नगर फोर-लेन हाईवे का उद्घाटन 'भारतमाला परियोजना' के तहत हुआ निर्माण, यात्रा समय में होगी बड़ी बचत
10 अप्रैल 2025। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को उज्जैन से बड़नावर तक बने नए फोर-लेन हाईवे का उद्घाटन किया। यह सड़क भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बनाई गई है और इसकी लंबाई 69.1 किलोमीटर है। निर्माण कार्य पर कुल ₹1,352 करोड़ की लागत आई है।

गडकरी ने उद्घाटन समारोह में कई बड़ी घोषणाएं कीं, जिनमें मध्य प्रदेश में ₹33,000 करोड़ की लागत से पांच ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर, ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर विश्वस्तरीय आइकोनिक ब्रिज, और ₹1,200 करोड़ की लागत से छह रोपवे परियोजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा,
"मैं विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले दो वर्षों में मध्य प्रदेश का नेशनल हाईवे नेटवर्क अमेरिका से बेहतर होगा। जो कहता हूं, उसे पूरा करता हूं, वह भी पूरी मजबूती से।"

कार्यक्रम की मुख्य बातें:
₹1,200 करोड़ की परियोजनाएं सेंट्रल रोड फंड के तहत स्वीकृत।

मध्य प्रदेश में ₹33,000 करोड़ की लागत से 5 ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर विकसित होंगे।

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर आइकोनिक ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

सतना से मैहर तक नया ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाया जाएगा।

उज्जैन, जबलपुर और सागर में ₹1,200 करोड़ की लागत से 6 रोपवे परियोजनाएं बनाई जाएंगी।

बड़नावर–मंडला–टिमरवानी फोर-लेन परियोजना को ₹1,900 करोड़ की मंजूरी।

मिसरोद से ओबेदुल्लागंज तक छह-लेन चौड़ीकरण परियोजना, लागत ₹280 करोड़।

उद्घाटन समारोह के बाद गडकरी उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपैड पर दोपहर 1:35 बजे पहुंचे और फिर 2:00 बजे महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए।

नया फोर-लेन हाईवे उज्जैन और बड़नावर के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा और यात्रा समय में काफी कमी लाएगा।



Tags :