🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रिलायंस ज्वेल्स ने अक्षय तृतीया के लिए ‘ज्वेल्स ऑफ इंडिया - तिरुपति कलेक्शन’ का 10वाँ संस्करण पेश किया

👤
prativad
👁 1562 व्यूज
📍 मुंबई
रिलायंस ज्वेल्स ने अक्षय तृतीया के लिए ‘ज्वेल्स ऑफ इंडिया - तिरुपति कलेक्शन’ का 10वाँ संस्करण पेश किया
पवित्र परंपराओं में निहित, यह उत्तम सोने और हीरे का कलेक्शन तिरुपति के भगवान बालाजी को श्रद्धा-भक्ति भेंट करता है
ग्राहक सोने के आभूषणों के निर्माण शुल्क पर 25% तक की छूट और हीरे के आभूषणों पर 30% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं

11 अप्रैल 2025। भारत के सबसे भरोसेमंद आभूषण ब्रांडों में से एक, रिलायंस ज्वेल्स, तिरुपति की पवित्र भूमि को नमन करते हुए गर्व से अपने सिग्नेचर ‘ज्वेल्स ऑफ इंडिया’ कलेक्शन में तिरुपति कलेक्शन का 10वाँ संस्करण प्रस्तुत करता है। अपने पौराणिक मंदिरों, शानदार वास्तुकला और अपने इष्टदेव, भगवान बालाजी की दिव्य आभा से प्रेरित, यह उत्कृष्ट सोने और हीरे के ज्वेलरी कलेक्शन अक्षय तृतीया समारोह को दैवीय अनुकंपा प्रदान करता है।

बारीकी के साथ तैयार किए गए ये डिज़ाइन भगवान बालाजी की आध्यात्मिक महिमा, पवित्र तिरुमाला पहाड़ियों और श्रीनिवास कल्याणम् के सुंदर आकर्षण को दर्शाते हैं। चाहे वह राजसी चोकर हो, शानदार लंबे हार, नाज़ुक ढंग से हस्तनिर्मित चूड़ियाँ, या खूबसूरती से गढ़ी गई बालियाँ, हर आभूषण मंदिर परंपराओं की कलात्मकता को प्रतिबिंबित करती है, जो आधुनिकता के साथ सहजता से मिश्रित होती है।
अपनी बेहतरीन कृतियों के अलावा, ‘ज्वेल्स ऑफ इंडिया - तिरुपति’ कलेक्शन में भगवान बालाजी के पवित्र तत्व को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शामिल करने के लिए डिज़ाइन किए गए हल्के वज़न वाले पहनने योग्य आभूषणों की एक शृंखला भी शामिल है। ये किफायती, सुरुचिपूर्ण रचनाएँ ग्राहकों को अपने दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता और परंपरा से रू-ब-रू कराती हैं, जबकि भव्य डिज़ाइन विशेष अवसरों पर शोस्टॉपर बनते हैं।
Tags :