🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ICICI-HDFC बैंक ने एफडी पर ब्याज दरें घटाई, कम होगा रिटर्न

👤
Digital Desk
👁 19143 व्यूज
📍 New Delhi
 ICICI-HDFC बैंक ने एफडी पर ब्याज दरें घटाई, कम होगा रिटर्न
18 नवम्बर 2016, नोटबंदी के बाद अब लोगों को दूसरा झटका लगा है और एफडी पर ब्याज घट गया है. नोटबंदी के बाद बैंक डिपॉजिट में शानदार उछाल को देखते हुए आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक सहित प्रमुख बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के ब्याज दरों में 0.25 फीसदी तक की कमी की आज घोषणा की. डिपॉजिट में कमी के मद्देनजर आने वाले दिनों में बैंकों की कर्ज दरों में भी कमी हो सकती है.



आईसीआईसीआई बैंक ने घटाई एफडी पर ब्याज दरें



आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार 390 दिन से 2 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कमी की गई है. यह कल से प्रभावी हो गई. आईसीआईसीआई बैंक अब इन डिपॉजिट पर 7.10 फीसदी ब्याज देगा जबकि पहले यह दर 7.25 फीसदी थी.



एचडीएफसी बैंक की डिपॉजिट पर नई ब्याज दरें

इस बीच एचडीएफसी बैंक ने भी 1 से 5 करोड़ रुपये के बीच के बल्क डिपॉजिट पर 0.25 फीसदी की ब्याज दरें घटा दी हैं. बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई दरें आज से लागू हो गईं हैं. एचडीएफसी बैंक के 1 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 6.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा जो कि पहले 7 फीसदी की दर से मिल रहा था.



उल्लेखनीय है कि इससे पहले एसबीआई और एक्सिस बैंक भी इस तरह की पहल कर चुके हैं. कल एसबीआई ने भी कल कुछ फिक्स्ड डिपॉजिट की मैच्योरिटी पर 0.15 फीसदी की दरें घटा दी हैं. एक्सिस बैंक ने भी अपने मार्जिनल कॉस्‍ट पर आधारित लेंडिंग रेट में 20 आधार अंक की कटौती की है.



नोटबंदी का असर



माना जा रहा है कि नोटबंदी के असर से बैंक में जबर्दस्त कैश आ चुका है जिसकी वजह से एफडी पर ब्याज घटाया गया है. लेकिन एक राहत की बात ये है कि आने वाले दिनों में बैंक अपने लोन पर भी ब्याज घटा सकते हैं यानी आपके होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई घट जाएगी. एसबीआई चीफ इसका इशारा कर चुकी हैं तो लोगों को भी अब कर्ज सस्ते होने का इंतजार है.



कल तक एसबीआई ने 1,14,139 करोड़ रुपये के डिपॉजिट पिछले 7 दिनों में हासिल कर लिए हैं. 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद से 500 और 1000 रुपये के नोट बैंक में जमा कराने वालों की भीड़ उमड़ी हुई है.



एक अनुमान के बाद 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद से आज तक बैंकों के पास 4 लाख करोड़ रुपये का कैश जमा हो चुका है. पीएम मोदी के 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के बाद से ही बैंकों में भीड़ लगी हुई है.



Tags :