🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मध्यप्रदेश में कृषक कल्याण मिशन को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, सतना में नया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी स्वीकृत

👤
prativad
👁 997 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश में कृषक कल्याण मिशन को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, सतना में नया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी स्वीकृत
15 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में किसानों के समग्र विकास के लिए 'मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन' प्रारंभ करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। साथ ही सतना में 383.22 करोड़ रुपये की लागत से नए चिकित्सालय के निर्माण और गांधी मेडिकल कॉलेज में 12 नए पदों के सृजन को भी स्वीकृति दी गई।

🌽 कृषक कल्याण मिशन – एक समन्वित पहल
मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के किसान हित में संचालित सभी विभागीय योजनाओं – कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, खाद्य नागरिक आपूर्ति आदि – को एक मंच पर लाकर "मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन" के रूप में एकीकृत करने का निर्णय लिया।

🌽 इस मिशन का उद्देश्य:
किसानों की आय में वृद्धि
जलवायु-अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना
जैव विविधता और पारंपरिक कृषि ज्ञान का संरक्षण
पोषण और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना
किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाना
अभूतपूर्व कृषि प्रगति
कृषि उत्पादकता 2002 में 1195 किलो/हेक्टेयर से बढ़कर 2024 में 2393 किलो/हेक्टेयर हुई (200% वृद्धि)
फसल उत्पादन 224 लाख मीट्रिक टन से 723 लाख मीट्रिक टन हुआ (323% वृद्धि)
कृषि विकास दर 3% से बढ़कर 9.8%
कृषि बजट 600 करोड़ से बढ़कर 27050 करोड़ हुआ (4508% वृद्धि)
आय वृद्धि के प्रयास
फसलों की उत्पादकता में वृद्धि व उच्च मूल्य फसलों को बढ़ावा
कृषि ऋण की आसान उपलब्धता
खाद्य प्र-संस्करण, वैल्यू चैन का विकास
डेयरी, मत्स्य पालन और जैविक खेती को प्रोत्साहन
मंडियों का आधुनिकीकरण और ई-नीलामी प्रणाली

🩺 सतना में नया चिकित्सालय
मंत्रि-परिषद ने सतना मेडिकल कॉलेज से संबद्ध 383.22 करोड़ रुपये की लागत वाले नवीन चिकित्सालय के निर्माण को स्वीकृति दी। यह अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में एक बड़ा कदम होगा।

🩺 गांधी मेडिकल कॉलेज में नए पद
गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और नियोनेटोलॉजी विभाग में 12 नए पदों के सृजन को स्वीकृति मिली है, जिनमें 3 प्राध्यापक, 3 सह प्राध्यापक, 3 सहायक प्राध्यापक और 3 सीनियर रेजिडेंट शामिल हैं।
Tags :