🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

स्कोडा ऑटो इंडिया ने काइलैक के सफल लॉन्च के बाद नई स्कोडा कोडिएक को पेश किया

👤
prativad
👁 1477 व्यूज
📍 भोपाल
स्कोडा ऑटो इंडिया ने काइलैक के सफल लॉन्च के बाद नई स्कोडा कोडिएक को पेश किया
🚘 दूसरी पीढ़ी की इस 4x4 एसयूवी ने भारत में कदम रखा, लग्‍ज़री और स्‍पोर्टीनेस का बेजोड़ मेल
🚘 बुकिंग शुरू, ग्राहक को डिलीवरी 2 मई से शुरू होगी
🚘 शहर की सड़कों पर शानदार लग्जरी और आसान ड्राइविंग के साथ ही हर तरह के रास्तों पर बेहतरीन प्रदर्शन का आनंद उठाइए
🚘 कीमत की शुरुआत सिर्फ ₹ 46 89 000 रूपये से, इस एसयूवी को एक नया अनुभव देने के लिए बनाया गया है

18 अप्रैल 2025। स्कोडा ऑटो इंडिया ने काइलैक रेंज के सफल लॉन्च के बाद अब अपनी लग्ज़री 4x4 एसयूवी कोडिएक की नई जनरेशन लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कोडिएक की दूसरी जनरेशन है, जो भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश की जा रही है। भारत में यह कार लग्ज़री लुक, बेहतर आराम, ऑफ-रोड चलने की ताकत, शानदार रोड परफॉर्मेंस और सात सीटों की सुविधा के साथ आ रही है।

पेट्र जैनेबा, ब्रांड डायरेक्टर, स्कोडा ऑटो इंडिया ने कहा, ‘‘मार्च में, काइलैक की लॉन्चिंग और कुशाक व स्लाविया के सपोर्ट से हमने भारत में अपनी सबसे बड़ी मासिक बिक्री हासिल की। यह इस साल हमारे कई नए रिकॉर्ड्स में से एक है। हमारी प्रोडक्ट रणनीति के तहत, नई कोडिएक का लॉन्च हमारे प्रोडक्ट रेंज के दूसरे पहलू को दिखाता है, जिसमें स्कोडा की लग्ज़री और टेक्नोलॉजी की ताकत झलकती है। कोडिएक अब हमारे लिए ऑक्टैविया और सुपर्ब की तरह एक खास और महत्वपूर्ण नाम बन गया है। यह एसयूवी शहर की सड़कों पर शानदार लग्ज़री और बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव देती है, और इसमें हर तरह के रास्तों पर चलने की शानदार क्षमता भी है।’’

स्कोडा की 4x4 कोडिएक में 2.0 TSI इंजन लगा है, जो 150 किलोवाट की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। इसकी ताकत 7-स्पीड डुअल क्लच DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए दोनों पहियों तक पहुँचती है। यह कार MQB37 EVO प्लेटफॉर्म पर बनी है और दो वैरिएंट्स – स्पोर्टलाइन और सिलेक्शन L&K – में आती है, दोनों में 7 सीटें मिलती हैं। कोडिएक को भारत में छत्रपति संभाजी नगर की फैक्ट्री में असेंबल किया जाता है और एआरएआइ के मुताबिक इसकी माइलेज 14.86 किमी/लीटर है।
Tags :