🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

इंडियनऑयल के एक्स्ट्रापॉवर फ्लीट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025

👤
prativad
👁 1341 व्यूज
📍 भोपाल
इंडियनऑयल के एक्स्ट्रापॉवर फ्लीट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025
18 अप्रैल 2025। इंडियनऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रमुख एक्स्ट्रापॉवर फ्लीट कार्ड लॉयल्टी प्रोग्राम को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन – बिज़नेस प्रोसेस ट्रांसफॉर्मेशन श्रेणी में स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 100वें स्कॉच समिट के दौरान प्रदान किया गया, जो इंडियनऑयल द्वारा परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए नवाचार और ग्राहक-केंद्रित डिजिटल समाधान उपलब्ध कराने के प्रयासों को मान्यता देता है। इस प्रोग्राम ने फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए ईंधन प्रबंधन के तरीके को एक सुरक्षित, सुगम और तकनीक-सक्षम मंच के माध्यम से पूरी तरह से बदल दिया है।

यह पुरस्कार श्री समीर कोचर, अध्यक्ष, स्कॉच डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा इंडियनऑयल की टीम को प्रदान किया गया।
स्कॉच अवार्ड्स भारत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक हैं, जो शासन, वित्त, प्रौद्योगिकी और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिये जाते हैं। इस वर्ष के पुरस्कारों में अग्रणी बैंक, सरकारी संस्थाएं, प्रौद्योगिकी कंपनियां और निजी क्षेत्र के संगठनों की भागीदारी रही। इंडियनऑयल का चयन एक बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद हुआ, जिसमें अंतिम प्रस्तुति 11 मार्च 2025 को दी गई थी।

एक्स्ट्रापॉवर फ्लीट कार्ड प्रोग्राम आज देशभर में लाखों फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए एक भरोसेमंद समाधान बना हुआ है, जो रीयल-टाइम नियंत्रण, पारदर्शिता और मूल्य वर्धित सुविधाएं प्रदान करता है जिससे ईंधन खरीद और संचालन में दक्षता आती है।
Tags :