🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

ट्रंप ने पाक के कट्टर आलोचक फ्लिन को ट्रंप ने बनाया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

👤
Digital Desk
👁 19616 व्यूज
📍 New Delhi
ट्रंप ने पाक के कट्टर आलोचक फ्लिन को ट्रंप ने बनाया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
19 नवम्बर 2016, अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के कट्टर आलोचक लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) माइकल फ्लिन को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया है। इस साल अगस्त में फ्लिन की एक किताब आई थी जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद बंद करने की वकालत की थी। इसके अलावा फ्लिन अफगानिस्तान और इराक में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।



फ्लिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के करीबी सैन्य सलाहकार रह चुके हैं। फ्लिन एनएसए के तौर पर सुजेन राइस की जगह ली है। दूसरी ओर 8 नवंबर के आम चुनाव के बाद रिपब्किलन गवर्नर अब 33 राज्यों के प्रभारी हैं।



भारत अहम सहयोगी बना रहेगा



अमेरिका ने कहा है कि भारत उसका अहम सहयोगी है और बना रहेगा। साथ ही, अमेरिका ओबामा प्रशासन अपने बचे हुए कार्यकाल में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर पूरा ध्यान केंद्रित करेगा। मालूम हो कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। सत्ता में इस बदलाव के साथ अमेरिका की नीतियों व वैदेशिक संबंधों की रणनीति में भी बदलाव आने की बात कही जा रही है।



अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, 'हमारे भारत के साथ आज जिस तरह के संबंध हैं, हम उसका महत्व समझते हैं और इस रिश्ते का बहुत सम्मान करते हैं। हमने इन संबंधों में सुधार के लिए और इन्हें मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।' किर्बी ने अमेरिका में भारत के नए राजदूत नवतेज सरना का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा, 'हम ओबामा प्रशासन के शेष कार्यकाल में इस बात पर पूरा ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं।'
Tags :