🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

डायबिटीज: मिथक बनाम सच्चाई | जानिए विशेषज्ञ की राय

👤
prativad
👁 4458 व्यूज
📍 भोपाल
डायबिटीज: मिथक बनाम सच्चाई | जानिए विशेषज्ञ की राय
25 अप्रैल 2025। डायबिटीज आज एक वैश्विक समस्या बन चुकी है, और भारत में इसके मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। एक बड़ी वजह है – लोगों में इस बीमारी को लेकर फैली गलतफहमियां और असंतुलित जीवनशैली।

भोपाल शहर के प्रसिद्ध एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. जम्बू जैन ने रविंद्र सोनी ने हाल ही में अपने एक वीडियो वार्ता में डायबिटीज से जुड़े कई मिथकों का वैज्ञानिक खंडन किया। उन्होंने बताया कि यह बीमारी सिर्फ "मीठा खाने" से नहीं होती, बल्कि इसके पीछे जेनेटिक बदलाव, मोटापा, और शारीरिक निष्क्रियता जैसे कई कारण जिम्मेदार हैं।

🔍 डायबिटीज क्या है?
डायबिटीज तब होती है जब शरीर में इंसुलिन का निर्माण या उसका क्रियान्वयन ठीक से नहीं होता, जिससे खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने लगता है। यह तीन प्रकार की हो सकती है:
टाइप-1 डायबिटीज: जिसमें शरीर इंसुलिन बनाना बंद कर देता है।
टाइप-2 डायबिटीज: जिसमें इंसुलिन ठीक से कार्य नहीं करता।
गर्भावधि डायबिटीज: गर्भावस्था के दौरान बढ़ता ब्लड शुगर।

🛑 आम भ्रांतियां:
❌ डायबिटीज सिर्फ मीठा खाने से होती है – गलत
❌ केवल मोटे लोग ही डायबिटीज के शिकार होते हैं – गलत

✅ असलियत: यह एक लाइफस्टाइल और जेनेटिक बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है।

✅ बचाव और नियंत्रण के उपाय:
डायबिटीज से बचाव और प्रबंधन के लिए कुछ आसान और प्रभावी उपाय:
संतुलित आहार – घर का बना, पोषणयुक्त खाना लें।
नियमित व्यायाम – कम से कम 25-30 मिनट रोज।
तनाव कम करें और पूरी नींद लें।
ब्लड शुगर की नियमित जांच कराते रहें।
फास्ट फूड और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाएं।
उनका यह भी कहना है कि "स्वस्थ शरीर की पहचान मोटापा या दुबलेपन से नहीं, बल्कि उसकी सक्रियता से होती है।"

📽️ वीडियो देखें:
डायबिटीज : मिथ्याएँ और समस्याएं | Diabetes Myths | https://youtube.com/@RavindraSoni

Tags :