🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

RBI का बड़ा फैसला: ATM से ₹100 और ₹200 के नोट भी निकलें, बैंकों को सख्त निर्देश — 1 मई से बढ़ेगा ट्रांजैक्शन चार्ज

👤
prativad
👁 1653 व्यूज
📍 नई दिल्ली
RBI का बड़ा फैसला: ATM से ₹100 और ₹200 के नोट भी निकलें, बैंकों को सख्त निर्देश — 1 मई से बढ़ेगा ट्रांजैक्शन चार्ज
29 अप्रैल 2025 — भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एटीएम में छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को RBI ने इस संबंध में बैंकों को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ₹100 और ₹200 के नोटों की एटीएम में पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। सभी बैंक यह सुनिश्चित करें कि उनके एटीएम और उनसे जुड़े ऑपरेटर इन निर्देशों का पालन करें।

ATM से अब ₹100 और ₹200 के नोट भी मिलेंगे
अक्सर देखा गया है कि अधिकांश एटीएम से केवल ₹500 या उससे अधिक मूल्य के नोट ही निकलते हैं, जिससे छोटे भुगतान करने वाले लोगों को असुविधा होती है। कई ग्राहकों की यह आम शिकायत रही है कि एटीएम से छोटे नोट उपलब्ध नहीं होते। इस समस्या को दूर करने के लिए RBI ने यह आवश्यक कर दिया है कि एटीएम में ₹100 और ₹200 के नोट नियमित रूप से उपलब्ध हों।

बैंकों को दिए गए निर्देश, ATM ऑपरेटरों को भी करना होगा पालन
RBI के सर्कुलर में स्पष्ट कहा गया है कि सभी बैंक यह निर्देश अपने एटीएम ऑपरेटरों को अनिवार्य रूप से दें, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी मूल्यवर्ग के नोट – विशेष रूप से छोटे नोट – ग्राहकों को बिना परेशानी के मिल सकें।

ATM कौन करता है ऑपरेट?
देश में एटीएम दो प्रकार के होते हैं – बैंक द्वारा संचालित एटीएम (सरकारी व निजी बैंक) और व्हाइट लेबल एटीएम, जिन्हें बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ चलाती हैं। व्हाइट लेबल एटीएम से भी ग्राहक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सामान्य रूप से कैश निकाल सकते हैं।

1 मई से ATM ट्रांजैक्शन महंगा
RBI ने ट्रांजैक्शन चार्ज में भी बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 मई 2025 से प्रभावी होगी। अब होम बैंक नेटवर्क के बाहर किसी एटीएम से नकद निकालने पर पहले के ₹17 के बजाय ₹19 प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा। वहीं, बैलेंस चेक करने पर भी चार्ज बढ़ाया गया है — जो पहले ₹6 था, अब ₹7 हो गया है।
Tags :