🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भोपाल बलात्कार-तस्करी कांड: साहिल खान ने पीड़िताओं को बनाया शिकार, फोन में मिले अश्लील वीडियो

👤
prativad
👁 1554 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल बलात्कार-तस्करी कांड: साहिल खान ने पीड़िताओं को बनाया शिकार, फोन में मिले अश्लील वीडियो
1 मई 2025। भोपाल में बलात्कार और ब्लैकमेल रैकेट की जांच में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल खान को पन्ना से गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल फोन से कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं, जिससे इस संगठित अपराध के गहराई तक फैले होने के संकेत मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, साहिल अशोका गार्डन क्षेत्र में एक डांस क्लास संचालित करता था। इसी के जरिये वह लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। उसने कई युवतियों के साथ बलात्कार कर उनके वीडियो बनाए और उन्हें धमकाकर ब्लैकमेल किया। इसके बाद कुछ पीड़िताओं को पैसों के बदले अन्य लोगों के पास भेजा गया, हालांकि इन लड़कियों को इसका अंदाजा नहीं था कि उनका शोषण किया जा रहा है।

साहिल का सहयोगी फरहान भी इस रैकेट में सक्रिय था। दोनों आरोपी एक-दूसरे के साथ आपत्तिजनक वीडियो साझा करते थे। पुलिस को संदेह है कि साहिल ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर धर्म छिपाते हुए अन्य समुदाय की लड़कियों को भी फंसाया।

अब पुलिस उन सभी लोगों की पहचान कर रही है, जिन्हें साहिल ने पीड़िताओं की तस्करी कर सौंपा था।

पांचवीं एफआईआर दर्ज, जांच का दायरा बढ़ा
इस मामले में बाग सेवनिया थाने में फरहान और अली के खिलाफ पांचवीं एफआईआर दर्ज की गई है, जिसे आगे अशोका गार्डन थाने स्थानांतरित किया जाएगा। यह एफआईआर उस पीड़िता की शिकायत पर दर्ज की गई, जो फरहान और अली के मोबाइल में मिले एक वीडियो में नजर आई थी।

इसी केस से जुड़ी एक पुरानी एफआईआर की जांच के लिए पुलिस टीम को इंदौर भी भेजा गया था, जहां फरहान ने एक पीड़िता के किराए के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था।
Tags :